Wife Kills Husband: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) के भानपुरा थाना क्षेत्र के गांव दुधाखेड़ी में अवैध प्रेम संबंधों पर टोके जाने से नाराज पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद अपराध को छुपाने के लिए शव को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन जब शव पूरी तरह से नहीं जला, तो जेसीबी से गड्ढा खोदकर खेत में गाड़ दिया. इसके बावजूद आपराधी अपने गुनाहों को छुपा नहीं पाया, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे जांच की जा रही है.
दरअसल, दुधाखेड़ी के धनराज नाथ की पत्नी धापू बाई का गांव के ही पंकज चौधरी से पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. इन प्रेम संबंधों के चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. ग्रामीण और परिजनों के अनुसार पत्नी अपने पति की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करती थी. बात-बात पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाती थी और मारपीट भी करती थी. घटना की रात गांव में कोई कार्यक्रम था. तभी पंकज मृतक के घर आया और धनराज को साथ लेकर गया. जहां पर गला दबा कर धनराज की हत्या कर दी गई और इसके बाद शव के टुकड़े कर उसे जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन भेद खुलने का जब डर लगा, तो शव को जेसीबी के जरिए दूसरे दिन गड्ढा खोदकर दबा दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पंकज और मृतक की पत्नी धापू बाई को हत्या और अपराध छुपाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
जांच अधिकारी ने बताई ये कहानी
इस पूरे मामले में मंदसौर के SDOP विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक धनराज नाथ की पत्नी धापू बाई का अपनी गांव के पंकज चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये संबंध लगभग चार पांच साल से चल रहा था, जब मृतक को इसके बारे में पता चला, तो उसने टोका-टाकी की, तो उसके प्रेमी पंकज ने षड्यंत्र पूर्वक और कुछ और बहाना बना कर के उसको खेत में ले गया और उसकी गला घोंट कर के हत्या कर दी. ये घटना शुक्रवार की रात को हुई. इसके बाद उसने पेट्रोल पंप से लगभग चार पांच लीटर डीजल खरीदा. इसके बाद अपने ही खेत में उसको जला दिया और अगले दिन उसने JCB से भी काम करवाया, तो जो गड्ढा था, उस गड्ढे में उसका शव डालकर मिट्टी डलवा दी.
यह भी पढ़ें- 11 तोले सोने के कड़े के लिए महिला मित्र ने रची लूट की साजिश, डॉक्टर बोले- आलिया खुद को बताती थी सचिव
इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अगले दिन धापू बाई है और उसका प्रेमी थाने पर गुम इंसान की रिपोर्ट भी दर्ज करवाने के लिए पहुंच गए, जब रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आए, तो हमें ये पता चला था कि इनका आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा है और हमें ऐसी आशंका थी कि वो वहां से गुम नहीं हुआ है. उसकी हत्या कर दी गई है. इसके बाद हमने इसकी बारीकी से पूछताछ की. वहीं, संदिग्ध लगने पर आरोपी उसकी मोबाइल का भी हमने एनालिसिस किया, तो हमें कुछ ऐसे तथ्य मिले, जिससे ये संदेहास्पद लगा, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें- नागपुर: रात में स्कूटर पर निकलता और सड़क पर महिलाओं के सामने करता अश्लील हरकत, ऐसे धरा गया 'सीरियल फ्लैशर'