विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 14, 2023

16 सितंबर को खेल पुरस्कार समारोह, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को CM शिवराज करेंगे सम्मानित

मध्य प्रदेश के वर्ष 2021 और वर्ष 2022 के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले व्यक्तियों को देने वाले सर्वोच्च खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 16 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे खेल अंलकरण समारोह का आयोजन होगा.

Read Time: 4 min
16 सितंबर को खेल पुरस्कार समारोह, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को CM शिवराज करेंगे सम्मानित
मध्य प्रदेश और भारत के क्रिकेट खिलाड़ी आवेश खान को 2022 का विक्रम पुरस्कार दिया जाएगा. (फाइल फोटो)
भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रदेश के वर्ष 2021 और वर्ष 2022 के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले व्यक्तियों को देने वाले सर्वोच्च खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है, ये पुरस्कार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 सितम्बर को दिए जाएंगे. इस पुरस्कारों में एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इसी समारोह में खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मैसकॉट को भी लांच करेंगे. साथ ही वे खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर्स का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे. मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में टी.टी. नगर स्टेडियम में 16 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे खेल अंलकरण समारोह का आयोजन होगा. इस अवार्ड सेरेमनी में मध्य प्रदेश और भारत के क्रिकेट खिलाड़ी आवेश खान को 2022 का विक्रम पुरस्कार दिया जाएगा. 

वर्ष 2021 के पुरस्कार हेतु चयनित खिलाड़ी/प्रशिक्षक, उनके क्षेत्र व जिले

एकलव्य पुरस्कार-

अंशिका कनौजिया (भोपाल) - साफ्ट टेनिस 
शिखा चौहान (इंदौर) - क्याकिंग-कैनोइंग  
पूजा (देवास) - कुश्ती  
श्रुति सरवैया (अशोकनगर) - वूशु  
अर्जुन ठाकुर (होशंगाबाद) - शूटिंग  
कन्या नैय्यर (इंदौर) - तैराकी  
इकराम अली खान (विदिशा) - एथलेटिक्स  
गोपाल ठाकुर (देवास) - रोइंग  
सिद्धी छतवानी (भोपाल) - शूटिंगबॉल 

विक्रम पुरस्कार - 

आध्या तिवारी - सॉफ्ट टेनिस (नर्मदापुरम)
एनी जैन - तैराकी (इंदौर) 
आरती नाथ - क्याकिंग-केनोइंग (धार) 
मनीषा कीर - शूटिंग (भोपाल) 
सुदिप्ती हजेला - घुड़सवारी (इंदौर) 
श्रेयांशी परदेशी - बैडमिंटन (इंदौर) 
नैन्सी जैन - खो-खो (जबलपुर) 
कंचन ज्योति दीक्षित - कबड्डी (इंदौर) 
राबिनी चौहान-  सॉफ्टबाल (देवास) 
पूनम शर्मा - जूडो (भोपाल) 
रोहित बाजपेई - योगा (इंदौर) 
भगवान सिंह कुशवाह - साहसिक खेल (भोपाल) 
रत्नेश पाण्डे - साहसिक खेल (सतना)

विश्वामित्र पुरस्कार - 

पारितोष शर्मा - कराटे (ग्वालियर) 
विनय प्रजापति - कुश्ती (भोपाल) 
मोहन लाल बम्बोरिया - मलखम्ब (उज्जैन)

स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार - 
मुजाहिद बैग - मलखम्ब (उज्जैन)

लाइफटाइम एचीवमेन्ट पुरस्कार-
बलबीर सिंह कुशवाह - टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट

ये भी पढ़ें - PAK vs SL, Asia Cup 2023 Super 4 Live Updates: पाकिस्तान से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका, DLS आधार पर जीत के लिए चाहिए 252 रन

वर्ष 2022 के पुरस्कार हेतु चयनित खिलाड़ी/प्रशिक्षक, उनके क्षेत्र व जिले

एकलव्य पुरस्कार- 

आस्था दांगी - क्याकिंग-केनोइंग (भोपाल) 
अमन सिंह बिष्ट - बॉक्सिंग (भोपाल) 
प्रज्ञा सिंह - फेंसिंग (भोपाल) 
रितिका दांगी - सेलिंग (राजगढ़) 
अभिषेक परिहार - सॉफ्ट टेनिस (देवास) 
दीपेश लश्करी - जिम्नास्टिक (उज्जैन) 
पलक शर्मा - तैराकी (इंदौर) 
आशी चौकसे - शूटिंग (भोपाल) 
खुशबू - हॉकी (ग्वालियर) 
सौम्या तिवारी - क्रिकेट (भोपाल) 
इन्द्रजीत नागर - मलखम्ब (उज्जैन) 

विक्रम पुरस्कार -

आदित्य दुबे - सॉफ्ट टेनिस (देवास) 
नीतू वर्मा - क्याकिंग-केनोइंग (सीहोर) 
भूरक्षा दुबे - वूशु (अशोकनगर) 
प्रगति दुबे - शूटिंग (रायसेन) 
राजू सिंह - घुड़सवारी (भोपाल) 
सुबोध चौरसिया - सॉफ्टबाल (इंदौर) 
आवेश खान - क्रिकेट (इंदौर) 
नीरज राणा - हॉकी (ग्वालियर) 
धनंजय दुबे - टेनिस दिव्यांग (ग्वालियर) 
राजवीर सिंह पंवार - मलखम्ब (उज्जैन)

विश्वामित्र पुरस्कार - 
रश्मि मालवीय - बैडमिंटन (भोपाल)

लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार - 
अनिल - धूपर टेनिस (इंदौर)

ये भी पढ़ें - उज्जैन : WWE के रेसलर पहुंचे महाकाल बाबा के दरबार, हुए भस्म आरती में शामिल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close