विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

VIP ड्यूटी पर तीन पुलिस कर्मियों ने ढाबे में शराब पीकर की अभद्रता, SP ने किया सस्पेंड

शिकायत के बाद जांच-पड़ताल हुई तो पता चला कि तो आरोप सही पाए गए, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. वीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य से विमुख होकर ढाबे में बैठकर शराब खोरी करना पुलिस प्रशासन की छवि खराब करना है. ऐसे में पुलिस अधीक्षक के द्वारा तीनों को निलंबित कर दिया है.

VIP ड्यूटी पर तीन पुलिस कर्मियों ने ढाबे में शराब पीकर की अभद्रता, SP ने किया सस्पेंड
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी.

Sidhi Police: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैनात एक एएसआई सहित दो पुलिस कर्मियों को वर्दी पहनकर ढाबे में शराब पीना मांगा पड़ गया है. पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. बताया गया कि ड्यूटी के दौरान तीनों ने ढाबे में जाकर वर्दी पहनकर शराब का सेवन किया गया था. इसके बाद लोगों के साथ अभद्रता भी की गई थी, जिसकी शिकायत एसपी से की गई थी.

शिकायत के बाद जांच-पड़ताल हुई तो पता चला कि तो आरोप सही पाए गए, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. वीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य से विमुख होकर ढाबे में बैठकर शराब खोरी करना पुलिस प्रशासन की छवि खराब करना है. ऐसे में पुलिस अधीक्षक के द्वारा तीनों को निलंबित कर दिया है.

ये हैं तीन पुलिसकर्मी

बताया गया कि 4 अप्रैल को ASI अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर एवं आरक्षक अमन भट्ट को वीआईपी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया था. ड्यूटी के दौरान तीनों पुलिसकर्मियों ने मझौली क्षेत्र के एक ढाबे के पास पहुंचे और शराब पीकर अभद्रता की. मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने और ड्यूटी में गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पाए जाने पर निलंबन आदेश जारी किया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कार्यवाही करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है. पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें- भोपाल में आशीष बनकर आसिफ ने छात्रा को फंसाया, गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com