विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

भोपाल में आशीष बनकर आसिफ ने छात्रा को फंसाया, गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

Bhopal Rape and Conversion: भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ पहचान छिपाकर कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि आसिफ रजा नाम के युवक ने खुद को "आशीष पांडे" बताकर दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए.

भोपाल में आशीष बनकर आसिफ ने छात्रा को फंसाया, गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ पहचान छिपाकर कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है. प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा ने आरोप लगाया कि आसिफ रजा नाम के युवक ने खुद को “आशीष पांडे” बताकर उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक संबंध बनाए.

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान युवक के दो अन्य दोस्त भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे, जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया. युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने अपनी असली पहचान उजागर की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा.

शिकायत के एक माह बाद भी कुछ नहीं हुआ

पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार धमकाया गया. मामले की शिकायत पीड़िता ने लगभग एक माह पहले महिला थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के 3 दिन बाद FIR दर्ज की गई थी और अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की है.

बिहार का मुख्य आरोपी

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है. मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा, जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मैहर में ढाबों पर कलेक्टर-एसपी की दबिश, 20 हजार लीटर अवैध डीजल और 15 रसोई गैस सिलेंडर जब्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com