MP Crime News: जिस बेटे को मां ने बुढ़ापे का सहारा मानकर पाला, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Morderer of Mother: पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. घटनास्थल से छोटे पत्थर भी बरामद किए गए हैं, जिससे पत्थरों से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पति प्रेम नारायण ने यह भी बताया कि आरोपी बेटा आए दिन अपनी मां के साथ मारपीट करता था और घर में अक्सर विवाद होता रहता था. इसी पारिवारिक कलह के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Son Kills Mother: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के बीना नगर से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बीना थाना क्षेत्र के सुभाष वार्ड स्थित ग्वाल टोली में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी बेटा घटना के बाद से फरार है.

मृतका की पहचान 55 वर्षीय गौराबाई रैकवार के रूप में हुई है. मृतका के पति प्रेम नारायण रैकवार (57 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वे एक होटल में बर्तन धोने का कार्य करते हैं. शनिवार रात जब वे काम से घर लौटे, तो दरवाजा उनके बेटे राजू रैकवार (35 वर्ष) ने खोला और बिना कुछ बताए मौके से भाग गया. घर के भीतर जाने पर पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. परिजन तत्काल गौराबाई को सिविल अस्पताल बीना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पारिवारिक कलह में की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. घटनास्थल से छोटे पत्थर भी बरामद किए गए हैं, जिससे पत्थरों से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पति प्रेम नारायण ने यह भी बताया कि आरोपी बेटा आए दिन अपनी मां के साथ मारपीट करता था और घर में अक्सर विवाद होता रहता था. इसी पारिवारिक कलह के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026 LIVE: रेलवे में हाई-स्पीड क्रांति: 7 नए कॉरिडोर और 20 लाख रोजगार, मुंबई से पुणे सिर्फ 48 मिनट, अश्विनी वैष्णव ने बताया बजट का पूरा रोडमैप

Advertisement

बीना थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया है. थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. इस पूरे मामले पर बीना थाने के उपनिरीक्षक निशांत भगत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बेटे द्वारा मां की हत्या की पुष्टि हुई है. हालांकि. हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मामी-भांजे की लव स्टोरी: जन्मदिन पर पहले काटा केक, फिर छलकाए जाम और कर दिया कत्ल, आखिर ऐसा क्या हुआ?

Advertisement

Topics mentioned in this article