विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

Snake Bite: अशोकनगर में दो भाइयों को सांप ने काटा, एक की मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल

Snake Bite in Ashoknagar: अशोकनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो सगे भाइयों को एक सांप ने काट लिया. इससे एक भाई की मौत हो गई.

Snake Bite: अशोकनगर में दो भाइयों को सांप ने काटा, एक की मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल
अशोकनगर में दो भाइयों को सांप ने काटा

Snake Bite in MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सांप के काटने से दो भाई अस्पताल पहुंच गए. मामला जिले के चंदेरी के फतेहाबाद का बताया जा रहा है. दोनों भाइयों की उम्र आठ-आठ साल बताई जा रही है. दोनों अपने घर के बाहर झोपड़ी में बैठे थे. इसी दौरान दोनों को सांप ने काट लिया. दोनों को झाड़फूंक के लिए ले जाया गया, इसी दौरान एक की मौत हो गई. वहीं, दूसरा अभी भी गंभीर बताया जा रहा है. सोमवार की दोपहर की ये घटना बताई गई है. इसके बाद इस बच्चे को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

अशोकनगर जिले के चंदेरी में फतेहाबाद में विजय कुशवाह के घर के बाहर एक साथ झोपड़ी में बैठे दो चचेरे भाई जिनकी उम्र आठ वर्ष बताई जा रही हैं, को अचानक सांप ने काट लिया. इसके बाद परिजन इनको लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन, परिजनों का आरोप है कि उनको डॉक्टरों ने यहां वहां घुमाया और कोई ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिला और नर्स ने इन बच्चों को इंजेक्शन लगाया. लेकिन, इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया और शाम को इन बच्चों को भोपाल रेफर कर दिया गया.

 

ये भी पढ़ें :- इस हथियार से हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या, पुलिस ने जारी किया बड़ा सबूत

झाड़फूंक के दौरान बच्चे की हो गई मौत

इस पूरे मामले में जब एसडीएम शुभ्राता त्रिपाठी से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि इन दोनों बच्चों को लेकर एक बजे के आसपास परिजन अस्पताल लेकर आए और डॉक्टर ऋचा शर्मा ने इनका ब्लड सैंपल भी लिया. लेकिन, अचानक यह लोग बिना बताए फतेहाबाद झाड़फूंक के लिए लेकर चले गए और जब तीन बजे यह आये, तो एक बच्चे की मौत हो गई थी और दूसरे की स्थिति नाजुक थी. एसडीएम ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टर न मिलने की शिकायत कलेक्टर से की थी, जिसके बाद तहसीलदार को जांच के लिए भेजा था और सीसीटीवी कैमरों में डॉक्टर अस्पताल में मौजूद थी और उनके द्वारा बच्चों को उपचार किया गया है.

ये भी पढ़ें :- 'ऐसा सांसद-विधायक चुनना है जो हमारे समाज के साथ खड़े रहे', इस भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com