Singrauli sp office high voltage drama: एमपी के उर्जाधानी सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमबार करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब दो पक्षों की महिलाएं अचानक सड़क पर ही आपस में भिड़ गईं. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और बीच सड़क जमकर मारपीट शुरू हो गई. एसपी ऑफिस के बाहर हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एक दूसरे को बाल पकड़कर पीटा
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर खींचतान और मारपीट कर रही हैं. आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रह हैं, लेकिन गुस्सा इतना ज्यादा था कि कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था. हंगामे के कारण एसपी ऑफिस के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बन गया.
मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?
शिकायत करने आए थे दोनों पक्ष
जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष किसी पुराने विवाद की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया. इसके बाद तीनों महिलाएं वहां से चली गईं.
गरीबी की इंतहा, बेटी को बेचकर खरीदा खाना, 4.5 साल की मासूम का 15000 में सौदा