Video: हीरो मत बनो... वर्दी में सिंगरौली के पुलिसकर्मी ने लगाए सुर, गाना हो गया वायरल

Singrauli policeman Ashish Bagri: वर्दी में रहते हुए गाना गाकर समाज को संदेश देने वाले इस पुलिसकर्मी का नाम आशीष बागरी है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अलग अंदाज़ की सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Singrauli policeman viral video: मध्य प्रदेश पुलिस का एक जवान इन दिनों अपने अनोखे अंदाज़ की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आमतौर पर पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती के रूप में देखा जाता है, लेकन यह पुलिसकर्मी अपने गीतों के के कारण वायरल है, जिनके जरिए वह लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं.

Gwalior Fire: लकड़ी के बड़े व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, Army-Air Force की फायर ब्रिगेड भी पहुंची, महिला की मौत  

वर्दी में रहते हुए गाना गाकर समाज को संदेश देने वाले इस पुलिसकर्मी का नाम आशीष बागरी है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अलग अंदाज़ की सराहना कर रहे हैं. आशीष बागरी अपने गीतों के जरिए सड़क सुरक्षा, नशे से दूरी और कानून का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement

शौक को सेवा से जोड़ा 

उनका मानना है कि कई बार सख्ती से ज्यादा असर शब्दों और संगीत के जरिए लोगों तक बात पहुंचाने से होता है. यही वजह है कि उन्होंने अपने शौक को समाज सेवा के साथ जोड़ दिया. उनके गीतों में सरल शब्दों के साथ मजबूत संदेश छिपा होता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. इस अनोखे प्रयास की वजह से वे न केवल सिंगरौली बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को हजारों लोग देख और साझा कर रहे हैं.

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

Advertisement