Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई

Singrauli Minor Murder: सिंगरौली के मोरवा में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या के बाद भारी बवाल. गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगा दी. थाने में पथराव, पुलिस बल तैनात.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई

Singrauli Crime News: सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग युवक की हत्या (Singrauli Minor Murder) के बाद बुधवार देर शाम क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा (Violent Protest in Singrauli) फूट पड़ा. इसी आक्रोश के बीच भीड़ आरोपी के घर के पास पहुंची और वहां खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

2 दिन से लापता था नाबालिग, शव मिलने पर भड़का गुस्सा

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़का दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. लगातार तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बुधवार को उसका शव मिलने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए. परिजन और स्थानीय लोग इलाके में हत्या की आशंका जताते हुए मोरवा थाने के गेट के सामने जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

थाने के बाहर पथराव, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

प्रदर्शन के दौरान भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि लोगों ने थाने के गेट पर तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद उग्र लोग थाने के बाहर खड़े पुलिस सुरक्षा वाहन पर पथराव करने लगे, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा और थाने के आसपास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई. अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की, लेकिन आक्रोशित भीड़ सुनने को तैयार नहीं थी.

आरोपी के घर पहुंची भीड़, स्कॉर्पियो में लगाई आग

भीड़ का गुस्सा यहां भी नहीं थमा. लोगों को शक था कि नाबालिग की हत्या में आरोपी की भूमिका संदिग्ध है. इसी गुस्से में प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह आरोपी के घर के पास पहुंच गया. वहां खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को भीड़ ने निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. वाहन जलते ही आसपास का इलाका धुएँ से भर गया और लोग दहशत में आ गए.

Advertisement

पुलिस ने स्थिति संभाली, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. देर रात तक पुलिस इलाके में गश्त करती रही ताकि किसी भी तरह की और घटना को रोका जा सके. वहीं नाबालिग की मौत पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मोबाइल डाटा के आधार पर मामले में सुराग तलाशे जा रहे हैं.

परिजनों ने की न्याय की मांग

नाबालिग की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है. परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें : रतलाम में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सर्विस सेंटर पर छापा, इतने सिलेंडर जब्त

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त; करोड़ों अन्नदाताओं को दो-दो हजार, ऐसे चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें : शहडोल कलेक्टर का फार्म हाउस बना जुए का अड्डा; मानपुर पुलिस की Raid, 18 गिरफ्तार 5 फरार, जानिए कितना कैश मिला?