विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2025

सिंगरौली में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप करने वालों पर एक्शन, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Action On Singrauli Gang Rape Case :  कार्यक्रम से देर रात अपने घर लौट रही एक आर्केस्ट्रा डांसर युवती से कथित सामूहिक गैंग रेप मामले पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  

सिंगरौली में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप करने वालों पर एक्शन, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार 
फाइल फोटो
सिंगरौली:

Singrauli Gang Rape Case :   मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक कार्यक्रम से घर लौट रही 22 वर्षीय आर्केस्ट्रा डांसर का कथित तौर पर अपहरण करके उससे सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है.इस मामले के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी. बता दें, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओपी) केके पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि बृहस्पतिवार तड़के जंगल में हुई इस घटना के लिए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. 

पीड़िता को आरोपी 30 किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गए

उन्होंने बताया कि पीड़िता एक कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार लोगों ने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसे जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर एक जंगल में ले गए. पांडे ने बताया कि आरोपियों ने युवती से बलात्कार किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. फिर उसे जंगल में छोड़ दिया. पीड़िता किसी प्रकार मदद लेकर घर पहुंची और उसी रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी : दतिया हवाई अड्डे को मिला DGCA का लाइसेंस, 118 एकड़ क्षेत्रफल में किया गया तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

एसडीओपी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पंकज शाह, सुंदरलाल शाह, राहुल शाह, राजू शाह, ओमप्रकाश शाह और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में नहीं ले जा सकेंगे पानी की बोतल, पाउच... इन सामानों को भी कर दिया बैन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com