विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

'लोग मुझे मार डालेंगे', जंगल के सन्नाटे में सिंगरौली के लिपिक की रहस्यमयी मौत, मां को भेजा मैसेज, फिर लटका मिला शव

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक लिपिक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला. मृतक के मोबाइल में उसकी मां को भेजा हुआ एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, "लोग मुझे मार डालेंगे..."

'लोग मुझे मार डालेंगे', जंगल के सन्नाटे में सिंगरौली के लिपिक की रहस्यमयी मौत, मां को भेजा मैसेज, फिर लटका मिला शव

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल के भीतर एक लिपिक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन इस घटना ने उस वक्त और भी सनसनी फैला दी, जब मृतक के मोबाइल फोन में उसके मां को भेजा हुआ एक मैसेज मिला. इसमें लिखा था, “लोग मुझे मार डालेंगे…” यह एक वाक्य अब पूरे मामले को रहस्य और साजिश के घेरे में खड़ा कर रहा है.

जंगल में झूलता मिला शव, इलाके में हड़कंप

सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो पेड़ से लटका शव देखकर उनके होश उड़ गए. देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया. मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह (31) सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक के हरफरी गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक लिपिक के रूप में हुई है.

मैसेज के बाद लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को गजेंद्र सिंह ने अपनी मां को अपने मोबाइल से एक SMS भेजा था, जिसमे लिखा था- लोग मुझे मार डालेंगे. अगले ही दिन उसका शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस जांच में घटनास्थल का मंजर सिहरन पैदा करने वाला था. पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन मोबाइल में मिला संदेश कहानी को पलटता नजर आ रहा है.

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की यह आत्महत्या है या फिर हत्या, सच्चाई जो भी हो, जंगल के उस पेड़ से झूलता शव कई अनसुलझे सवाल छोड़ गया है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com