विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2025

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Sidhi road accident में गोरियरा ग्राम के पास एक ट्रक ने बाइक सवार मां और बेटी को कुचल दिया. हादसे में mother daughter killed मौके पर ही हो गई. महिला के रिश्ते के ससुर और छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं और जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं.

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Sidhi road accident: सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. गोरियरा ग्राम के पास एक ट्रक ने बाइक सवार मां और बेटी को कुचल दिया. हादसे में बाइक पर सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, महिला के रिश्ते के ससुर और एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.

बाइक सवार परिवार की कहानी

जानकारी के अनुसार, सेमरिया थाना अंतर्गत कठार निवासी बुद्धसेन प्रजापति अपनी लड़की के ससुराल गांधी ग्राम गए हुए थे. बाइक में उनके साथ पुत्रवधू और दो बच्चियां भी सवार थीं. लौटते समय गोरियरा के पास यह भयानक हादसा हुआ. हादसे में बहु और नाती की मौत हो गई. 

घायलों का अस्पताल में उपचार

हादसे के तुरंत बाद घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर हालचाल जाना. उन्होंने अस्पताल स्टाफ से घायलों के लिए विशेष देखभाल सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी पढ़ें- गंगा में लापता हुए 3 बहनों के इकलौते भाई की दर्दभरी कहानी आई सामने, मां कर रही थी ये तैयारी

सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील

हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और तेज़ गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर करता है.

ये भी पढ़ें- आदिवासी शख्स को दबंगों ने पीटा; मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 23 केस, पुलिस जांच में जुटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com