विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 20, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की दौड़ से बाहर है कांग्रेस... शिवराज बोले- 'जन आक्रोश' झेल रही पार्टी

'जन आशीर्वाद यात्रा' के रथ पर सवार मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा 230 सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड सीटें जीतेगी.

Read Time: 3 min
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की दौड़ से बाहर है कांग्रेस... शिवराज बोले- 'जन आक्रोश' झेल रही पार्टी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनावों की दौड़ से कांग्रेस बाहर

भोपाल : मध्य प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को राज्य में नवंबर में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों की दौड़ से बाहर बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस केवल जनता का आक्रोश झेल रही है. चौहान ने इंदौर में भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के प्रवेश के बाद 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '(आगामी विधानसभा चुनावों की) दौड़ में कांग्रेस कहीं नहीं है. वह केवल जनता का आक्रोश झेल रही है.'

कांग्रेस ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं तक पहुंचने के लिए मंगलवार (19 सितंबर) से 'जन आक्रोश यात्रा' की शुरुआत की, जबकि भाजपा ने तीन सितंबर से 'जन आशीर्वाद' यात्रा का आगाज किया था. भाजपा के बाद कांग्रेस की चुनावी यात्रा के शंखनाद पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'वे (कांग्रेस) कई ऐसी चीजें करते हैं जो हम पहले ही कर चुके होते हैं, लेकिन उनका इरादा महज वोट हासिल करना होता है, जबकि हम जनता की सेवा का काम करते हैं.'

यह भी पढ़ें : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, दो ने किया विरोध

'जनता कांग्रेस का असली चेहरा जानती है'
चौहान ने कांग्रेस की 'जन आक्रोश' यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस का असली चेहरा जानती है.

'जन आशीर्वाद यात्रा' के रथ पर सवार मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा 230 सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड सीटें जीतेगी.

इससे पहले, इंदौर के हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भाजपा के राज में शुरू की गईं अलग-अलग जनहितैषी योजनाएं बंद कर दी थीं

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक रास्ता जिससे बच सकती है पाकिस्तान की कंगाल होती अर्थव्यवस्था, ADB की भविष्यवाणी

कांग्रेस में जा रहे नेताओं पर टिप्पणी से इनकार
उन्होंने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेताओं द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयानों पर कहा कि ऐसे कथन मध्यप्रदेश सहन नहीं करेगा. यह पूछे जाने पर कि मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रहे नेताओं को लेकर वह क्या कहेंगे, मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त जवाब में कहा, 'कुछ नहीं कहेंगे.'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close