विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

'सब गड़बड़, सड़बड़ करते हैं...' वन विभाग के अधिकारियों को शिवराज सिंह चौहान की सख्त चेतावनी

MP News: आदिवासी समुदाय के लोग सीहोर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान से अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अधिकारियों पर भड़क गए और ये सख्त चेतावनी दे दी.

'सब गड़बड़, सड़बड़ करते हैं...' वन विभाग के अधिकारियों को शिवराज सिंह चौहान की सख्त चेतावनी

Shivraj Singh Chouhan strict warning to officials: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कलेक्ट्रेट के साथ  बैठक में शामिल होने के लिए सीहोर दौरे पर पहुंचे. हालांकि यहां पर बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग अभयारण्य को निरस्त करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान वन विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए और फिर सख्त चेतीवनी दे दी. 

वन विभाग के अधिकारियों पर भड़के शिवराज सिंह, दे दी बड़ी चेतावनी

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों पर भड़ते हुए कहा, 'सब गड़बड़, सड़बड़ करते हैं...' वहीं चेतावनी देते हुए कहा, 'मैं वन विभाग वालों से कहता हूं कि गलती न करें. किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.' मैं दोबारा कहता हूं कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वालों से कि फिर ऐसी गलती मत करना. जो कर रहे हैं वो सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. ये किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

चौहान ने आदिवासी समुदाय के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा, 'मामा तुम्हारे साथ है. सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मामा आपके साथ रहेंगे.'

आदिवासियों की बड़ी मांग

बता दें कि बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर अभयारण्य को निरस्त करने की मांग कर रहे थे. आदिवासियों का कहना है कि सीहोर में हमारे जनजाति समाज के लगभग 200 गांव में 2 लाख जनसंख्या रहती है. ये समाज वन परिक्षेत्र में रहकर वन भूमि पर कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन करता है और इस वन भूमि पर वर्षों से हमारा कब्जा है. लेकिन वन विभाग और वन विकास निगम आए दिन 25 से 30 वर्ष पुरानी कृषि भूमि पर नया अतिक्रमण बताकर कार्रवाई कर रहा है.

आदिवासियों ने प्रस्तावित सरदार वल्लभ भाई पटेल अभयारण्य को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की.

ये भी पढ़े: MP में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट; बिजली गिरे तो कैसे करें खुद का बचाव?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com