Couple Suicide: जिस युवक को बलात्कार के आरोप में युवती ने भिजवाया था जेल, अब उसी के साथ पेड़ पर लटके मिले शव

Madhya Pradesh news: प्रेमी-प्रेमिका 24 फरवरी से अपने-अपने घर से गायब थे. इसी बची बुधवार सुबह उनके शव गुड़ा रोड स्थित खेत में मिले. नाबालिग के गले में मंगलसूत्र भी मिला है. मृत युवक की पहचान मदनपुर निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है. वहीं, लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध में थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Couple suicide case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक पेड़ से पुलिस ने कथित प्रेमी युगल की फांसी पर लटकती हुई लाशों को बरामद किया है. बताया गया है कि अब से कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवाने वाली प्रेमिका अपने प्रेमी के जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसके साथ घर से भाग गई. इसके बाद दूसरे दिन दोनों की लाश इलाके में एक पेड़ से फांसी पर लटकती हुई मिली. इससे इलाके में सनसनी के साथ ही आत्महत्या और हत्या की अलग-अलग थ्योरी भी तैरने लगी है. 

प्रेमी-प्रेमिका 24 फरवरी से अपने-अपने घर से गायब थे. इसी बची बुधवार सुबह उनके शव गुड़ा रोड स्थित खेत में मिले. नाबालिग के गले में मंगलसूत्र भी मिला है. मृत युवक की पहचान मदनपुर निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है. वहीं, लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध में थे.

2025 में हुआ था गिरफ्तार

जानकारी में सामने आया है कि अक्टूबर 2025 में जितेंद्र अपने साथ नाबालिग को भगाकर ले गया था. बेटी के लापता होने पर परिजन ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने FIR के बाद आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी. इसके बाद 8 नवंबर 2025 को जितेंद्र को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजन को सौंप दिया गया था. वहीं, नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गई थी और उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था.

अब दोनों ने एक साथ लगाई फांसी

आरोपी जितेंद्र 11 फरवरी को जमानत पर रिहा हुआ, इसके बाद फिर से लड़की से संपर्क किया. जिसके बाद एक बार फिर से 24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे. इसी बीच 25 फरवरी की सुबह गुड़ा रोड स्थित खेत में नीम के पेड़ से दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले. घटनास्थल के पास नाबालिग लड़की के नाना-नानी का गांव बताया जा रहा है. नाबालिग के गले में मंगलसूत्र भी मिला है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- खौफनाक VIDEO! 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला, भोपाल के स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को किया अधमरा

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पीएम रिपोर्ट और परिजन के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राजनीतिक साजिश... इस्तीफे के बाद पहली बार बोले कांग्रेस नेता हेमंत कटारे, कॉल नहीं उठाने का कारण भी बताया