विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2023

शिवपुरी : शादीशुदा युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती से दोस्ती के दौरान की कुछ पुरानी तस्वीरें आरोपी के पास थी, इन्हीं तस्वीरों के आधार पर ये युवती को ब्लैकमेल कर रहा था. बाद में इन्हीं तस्वीरों को वापस करने के नाम पर युवती को बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

शिवपुरी :  शादीशुदा युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिवपुरी:

मध्य प्रदेश के शिवपरी से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती ने युवक पर ब्लैकमैल करके रेप करने का आरोप लगाया है. आरोपी इस युवती का पहले ब्वॉयफ्रेंड रह चुका है. युवती से दोस्ती के दौरान की कुछ पुरानी तस्वीरें आरोपी के पास थी, इन्हीं तस्वीरों के आधार पर ये युवती को ब्लैकमेल कर रहा था. बाद में आरोपी ने इन्हीं तस्वीरों को वापस करने के नाम पर युवती को बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस में शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

युवती ने इस युवक की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने भी इस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस युवती की एक महीने पहले ही शादी हुई थी, अपनी शादी के बाद ये युवती खुशी खुशी अपने ससुराल में रह रही थी. ये खुशी युवती के पुराने ब्वॉयफ्रेंड से बर्दाश्त नहीं हुई और युवती की पहले की तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. युवती अपने चाचा के घर आई हुई थी, तब आरोपी ने रात 10 बजे इस युवती को कॉल किया और मिलकर तस्वीर वापस करने की बात कही. इस युवती के पास कोई चारा नहीं था वो आरोपी की बातों में आ गई.

इसके बाद आरोपी अपने दोस्त की बाइक पर युवती को एक पहाड़ी पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर युवती को एक कमरे में बंद कर दिया. किसी तरह युवती के परिवार वाले यहां पहुंचे. उन्होंने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com