विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

श्योपुर में मवेशी चोरों का आतंक... किसान की 41 भैंस ले गए बदमाश, तीन थानों की पुलिस ने जंगल से बरामद किया

Sheopur Hindi News: श्योपुर में मवेशी चोर गैंग सक्रिय है. बरगवा गांव में चोरों ने किसान की 41 भैसें चोरी कर ली थीं, जिन्हें पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है. भैसों की कीमत 21 लाख 46 हजार रुपये है.

श्योपुर में मवेशी चोरों का आतंक... किसान की 41 भैंस ले गए बदमाश, तीन थानों की पुलिस ने जंगल से बरामद किया

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के श्योपुर में मवेशी चोर गैंग के सक्रिय होने के बाद जिले में मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. श्योपुर के बरगवा गांव में मवेशी चोरों ने किसान की 41 भैसों को चोरी कर लिया था, जिन्हें पुलिस की सतर्कता के बाद जंगल से बरामद कर लिया. वहीं, भैसों को ले जाने वाले बदमाश पुलिस को पीछा करता देख भाग गए. बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भैसों को जंगल में छोड़ गए और पुलिस से बच निकले.

बरगवा थाना पुलिस ने जंगल से सभी 41 भैसों को बरामद कर लिया है, इनकी कीमत किसान की चोरी की गई 21 लाख 46 हजार रुपये बताई जा रही है.

तीन थानों की पुलिस तलाश में जुटी

चोरों और भैंसों को बरामद करने के लिए श्योपुर एसपी सुधीर अग्रवाल ने तीन थानों की पुलिस टीमें लगाई हैं, जिनमें बरगवा, कराहल और गसवानी थाना शामिल है. पुलिस की टीमों ने आदेश मिलने के बाद जंगल में तलाशी अभियान शूरू कर दिया. इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की गसवानी इलाके के जंगल में कुछ लोग भैसों को ग्वालियर और शिवपुरी की तरफ हांक कर ले जा रहे हैं.

मवेशी चोरो की पिन पॉइंट लोकेशन पता चलते ही बरगवा थाना प्रभारी श्याम वीर तोमर तीन थानों की पुलिस टीम के साथ जंगल में पहुचे. चोर पुलिस को देखते ही भैसों को छोड़कर भाग निकले. वहीं, पुलिस ने भैंस चोरों की पहचान करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें- इंदौर का भागीरथपुरा फिर सुर्खियों में: जन्मदिन पार्टी के बाद फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा लोग बीमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com