विज्ञापन

NDTV Report: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के झोतेश्वर आश्रम की जमीनी पड़ताल; आरोपों के बीच सच क्या?

Shankaracharya Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बीच एनडीटीवी की झोतेश्वर आश्रम से जमीनी पड़ताल. परंपरा और प्रबंधन के जवाबों पर आधारित रिपोर्ट.

NDTV Report: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के झोतेश्वर आश्रम की जमीनी पड़ताल; आरोपों के बीच सच क्या?

Shankaracharya Avimukteshwarananda Jhoteshwar Ashram Ground Report: नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित आश्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati) पर लगे हालिया आरोपों के बाद माहौल गरम है. एंकर आशुतोष महाराज द्वारा लगाए गए आरोपों में काशी स्थित मठ के ढांचे और सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठाए गए. इन्हीं दावों की पड़ताल के लिए एनडीटीवी की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुँची. झोतेश्वर आश्रम की स्थापना ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गुरु ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने की थी. आश्रम परिसर में स्थित त्रिपुरलय भवन वह स्थान है जहाँ शंकराचार्य प्रवास के दौरान रहते हैं. यह भवन दो मंजिला है और सबसे ऊपर छत पर बना एक साधारण कक्ष उनकी रात्रि विश्राम का स्थान बताया जाता है. नीचे का हिस्सा श्रद्धालुओं से मुलाकात के लिए उपयोग होता है. हमारे नरसिंहपुर संवाददाता आशीष जैन ने आश्रम के सेवादारों और संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों से बातचीत की—ताकि आरोपों और वास्तविक स्थिति के बीच का अंतर समझा जा सके.

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम की ग्राउंड रिपोर्ट

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम की ग्राउंड रिपोर्ट

आश्रम प्रबंधन का दावा“जीवन सादगी का, आरोप निराधार”

आश्रम से जुड़े स्वामी अचलानंद महाराज ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया. उनका कहना है कि यहाँ सादगीपूर्ण जीवन शैली अपनाई जाती है. शंकराचार्य और चारों पीठों को बदनाम करने की एक सुनियोजित कोशिश चल रही है. सरकार धार्मिक स्थलों और मठों को अपने अधीन करने की कोशिश कर रही है. गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए साजिश रची गई है. उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि आरोप सच हैं, तो प्रमाण प्रस्तुत किए जाएँ. अचलानंद महाराज का यह भी आरोप है कि “सरकार को परंपरागत नहीं, बल्कि ईवीएम वाले शंकराचार्य चाहिए. इसलिए असली और नकली शंकराचार्य को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.”

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम के लोगों ने क्या कहा?

Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम के लोगों ने क्या कहा?

 “महाराज गौ‑सेवा और सादगी के प्रतीक” कल्याणी पांडे

जबलपुर की पूर्व महापौर और परमहंसी गंगा आश्रम की गौशाला प्रभारी कल्याणी पांडे ने भी शंकराचार्य के पक्ष में बयान दिया. वे पिछले 30 वर्षों से इस परंपरा से जुड़ी हैं और ब्रह्मलीन स्वरूपानंद सरस्वती की दीक्षित शिष्या भी हैं. उनका कहना है कि महाराज अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उनके गुरु‑भाई हैं. वे गौ‑सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं. आश्रम में चल रही गौशालाएँ उन्हीं के संरक्षण में विकसित हुई हैं. उन पर लगे आरोप केवल साजिश हैं और जल्द “झूठ का पर्दाफाश” होगा.

माहौल में तनाव, चर्चाओं में तेजी; सच क्या है?

झोतेश्वर आश्रम में हमारी टीम ने जो देखा, वह आरोपों से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है. हालांकि आरोप राजनीतिक‑धार्मिक बहस को और तेज कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर आश्रम के सेवादार और अनुयायी इन्हें प्रोपेगेंडा बताते हैं.

जांच जारी, बयान अलग‑अलग

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे विभिन्न आरोपों को लेकर देशभर में चर्चा है. जहाँ एक ओर आरोप लगाने वाले मठों की भव्यता और संरचनाओं पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं झोतेश्वर आश्रम का दावा है कि यहाँ सादगीपूर्ण और परंपरागत जीवन का पालन होता है. फिलहाल, सच्चाई क्या है? यह किसी स्वतंत्र और आधिकारिक जांच के बाद ही सामने आएगा. लेकिन एनडीटीवी की इस ग्राउंड रिपोर्ट ने कम से कम यह दिखा दिया है कि आरोपों और जमीनी हकीकत के बीच काफी अंतर है.

यह भी पढ़ें : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ी; बटुकों के यौन उत्पीड़न मामले में ये जानकारी आई सामने

यह भी पढ़ें : MP Government Office Timing: एक्शन मोड में CM मोहन यादव; सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर GAD की कड़ी नजर

यह भी पढ़ें : Community Tourism Model: बस्तर के होमस्टे ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान; UN बेस्ट टूरिज्म विलेज की ओर बढ़ते कदम

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close