विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

Road accident : तेज रफ्तार स्कूटी और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत; उड़े परखच्चे

Seoni Road accident :  स्कूटी और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई है. इस बीच तीन दोस्तों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं.

Road accident : तेज रफ्तार स्कूटी और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत; उड़े परखच्चे
सांकेतिक फोटो.

MP Road accident : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया. मिली जानकारी के अनुसार, अरी थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक आपस में मित्र थे. ऑटो चालक फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह हादसा सिवनी  बालाघाट मार्ग पर स्थित खमरिया गांव के पास हुआ जहां तेज रफ्तार स्कूटी और सब्जी से भरे एक ऑटो वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क पर बिखरे पड़े थे शव

हादसे के बाद तीनों युवकों के शव सड़क पर बिखरे पड़े हुए थे. बुरी तरह से खून से लथपथ थे. सड़क पर ऑटो और स्कूटी के पुर्जे बिखरे हुए थे. खून फैला हुआ था. ये मंजर काफी खौफनाक था. इस सड़क हादसे में जान गवाने वाले की पहचान अरविंद (26), अविनाश(35) और रोहित (23) के रूप में हुई है. दोनों निवासी रैयतवाड़ी गांव के निवासी थे. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई.

'चालक की तलाश शुरू कर दी गई'

अरी थाना प्रभारी आशीष खोबरागड़े ने बताया कि मृतक आपस में मित्र है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और स्कूटी को जब्त कर लिया है. चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. मृतकों के शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें- मऊगंज में पीड़ित परिवार को नहीं मिला न्याय, तो फिर पहुंचा SP दफ्तर; जानें क्यों सुर्खियों था ये केस?

ये भी पढ़ें- Indore Case: 'क्या सोनम बांग्लादेश में है?' परिजनों ने जताई आशंका, पीएम मोदी को पत्र लिख उठाई CBI जांच की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com