नीमच जिले में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी, मुंह में दबाकर कुत्ता पंहुचा घर की छत पर 

नीमच के विनोबा गंज मूलचंद मार्ग में सोमवार सुबह एक नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई. एक कुत्ता किसी नवजात भ्रूण (New Born Fetus) को मुंह में दबाकर विजय कुमार नाम के व्यक्ति के घर की छत पर पहुंच गया. जब विजय और उसके घर वालों ने इस भ्रूण को देखा तो उनके होश उड़ गए.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
घटना की खबर मिलते ही मौके पर जुटी भीड़

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नीमच के विनोबा गंज मूलचंद मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुत्ता किसी नवजात भ्रूण (New Born Fetus) को मुंह में दबाकर एक मकान की छत पर पहुंच गया.  वहां मौजूद लोगों ने जब इस भ्रूण को देखा तो उनके होश उड़ गए फिर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. मौके पर मौजूद एक आंगनबाड़ी सहायिका ने पुलिस को फोन करके सूचित किया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गई. 

जानिए क्या है मामला ? 

दरअसल, पूरी विनोबा गंज मूलचंद मार्ग में रहने वाले विजय कुमार के मकान की है. सोमवार सुबह एक कुत्ता किसी नवजात भ्रूण को मुंह में दबाकर विजय कुमार की छत पर पहुंचा. जब विजय और उसके घर वालों ने इस भ्रूण को देखा तो उनके होश उड़ गए फिर उन्होंने आसपास के लोगों को उसकी जानकारी दी. मौके पर सर्वे कर रही आंगनबाड़ी सहायिका को भी इस घटना की जानकारी मिली. जिसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत कराया. मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने भ्रूण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा है. 

Advertisement

ग्वालियर : सुबह 10 से पहले और शाम चार बजे के बाद स्कूलों में नहीं लगेगी क्लास, कलेक्टर ने दिया आदेश

खबर के मुताबिक, नवजात भ्रूण कन्या का है जिसके मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. संभव है कि बीती रात को ही इसे नाले में फेंका गया हो. भ्रूण की उम्र चार से पांच माह के करीब बताई जा रही हैं.  मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी खुलासा होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ेंः 'मामा का घर अब सेवा केंद्र है, बहनों को बनाएंगे लखपति', भोपाल में बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.