ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही: अधिकारियों की बेरुखी से फूटा जनता का गुस्सा, सर्विस रोड की मांग को लेकर किया चक्काजाम

ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही को लेकर चाणक्यपुरी कॉलोनी के रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. रहवासियों ने सर्विस रोड की मांग को लेकर चक्काजाम किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

​सीहोर जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही और सर्विस रोड का निर्माण न होने से नाराज हाउसिंग बोर्ड, चाणक्यपुरी कॉलोनी के रहवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया. रविवार दोपहर को सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने ओवरब्रिज के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया. ​इस दौरान आक्रोशित जनता ने ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. रहवासियों ने बीच सड़क पर ही जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की 'सद्बुद्धि' के लिए बकायदा यज्ञ-हवन भी किया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अवसर भी यहां पहुंचे, जिन्होंने रह वासियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने आश्वासन की मांग की.

मिलता है लेकिन रोड नहीं बनाई जा रही, इसके बाद यहां सीहोर विधायक सुदेश राय पहुंचे और रहवासियों से कहा कि यह मेरी भी पीड़ा है. उन्होंने थाना कोतवाली टीआई से कहा कि जब तक ठेकेदार सर्विस रोड नहीं बनाएगा तब तक उसकी मशीनों की चाबी निकाल कर रख लीजिए. विधायक सुदेश राय के समझाने के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया.

Advertisement

लोगों ने किया चक्काजाम

क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर लंबे समय से परेशान हैं. अपनी जायज मांगों को लेकर रहवासियों द्वारा कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित में आवेदन दिया गया. इतना ही नहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी इस गंभीर समस्या से बार-बार अवगत कराया गया और गुहार लगाई गई, लेकिन सत्ता और प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. ​रहवासियों का दर्द है कि हमने हर प्रशासनिक फोरम पर अपनी बात रखी, जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटे, लेकिन सिर्फ खोखले आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। जब हमारी जायज मांग को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया, तो मजबूरी में हमें चक्काजाम जैसा उग्र कदम उठाना पड़ा.

​सर्विस रोड न होने से मंडरा रहा है हादसों का साया

​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण की कछुआ चाल और सर्विस रोड के अभाव में पूरी कॉलोनी का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. धूल के गुबार, कभी फिसलन भी कीचड़ और अधूरे पड़े निर्माण कार्य के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं. सर्विस रोड न होने से यहां 24 घंटे भीषण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. रहवासियों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा कर इस गंभीर समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी ब्रिज कॉर्पोरेशन और स्थानीय प्रशासन की होगी.

ये भी पढ़ें: 'कचरा हटाओ, नहीं तो दे दूंगा...' घूरा हटाने की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

Topics mentioned in this article