सीहोर में LNCT कॉलेज की बस में लगी आग, सड़क पर फैला जलता तेल, मची भगदड़

सीहोर जिले में LNCT कॉलेज की एक बस में अचानक आग लग गई. शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज के कारण लगी इस आग में बस के नीचे जलता तेल बहने लगा. स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
sehore lnct college bus catches fire tahsil chauraha major accident averted.

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के व्यस्ततम तहसील चौराहा पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब LNCT कॉलेज की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई. गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. 

जानकारी के अनुसार, तहसील चौराहा पर खड़ी पीले रंग की LNCT कॉलेज बस के निचले हिस्से (इंजन) में अचानक आग लग गई. बस के नीचे से धू-धू कर उठती लपटें और सड़क पर बहता हुआ जलता तेल देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई.

Advertisement

स्थानीय लोगों की तत्परता से पाया काबू

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने समझदारी और सतर्कता का परिचय दिया. लोगों ने तुरंत पानी का इंतजाम कर बस के निचले हिस्से में लगी आग को बुझाना शुरू किया, ताकि लपटें पूरी बस में न फैल सकें.

मड़ीखेड़ा बांध सूखा: शिवपुरी में 60 MW बिजली उत्पादन ठप, बारिश की कमी से 2 बड़े संकट का खतरा 

शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज से हादसे की आशंका 

शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग इंजन में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज के कारण लगी होगी. स्थानीय लोगों के त्वरित बचाव प्रयासों से एक बड़ी अनहोनी टल गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि बस खड़ी थी, तभी अचानक आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया है.

20 साल पहले जहां CSP, वहां SSP बनकर लौटे, कहानी उस IPS की जिसे 31 साल के करियर में चौथा राष्ट्रपति पदक मिलेगा

Advertisement