विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2025

BJP जिला अध्यक्ष ने क्यों कहा कि उप नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस मर्यादा की लक्ष्मण रेखा न लांघे?

Saurabh Sharma Case: बीजेपी जिलाध्यक्ष शशंक भूषण ने कहा है की कांग्रेस को हेमंत कटारे और उन जैसे और भी नेताओं को मर्यादा व संस्कार सिखाने चाहिए. वहीं बीजेपी से सीख लेते हुए कांग्रेस को अपने नेताओं को अनुशासन मर्यादा के साथ अच्छे संस्कार सिखाने के लिए किसी अच्छी पाठशाला में भेजना चाहिए ताकि उनमें राजनीति से पहले अच्छे संस्कार व अच्छे गुण आ सकें.

BJP जिला अध्यक्ष ने क्यों कहा कि उप नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस मर्यादा की लक्ष्मण रेखा न लांघे?
Saurabh Sharma Case: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा

Saurabh Sharma Case News: इन दिनों पूर्व आरटीओ आरक्षक (Ex RTO Constable) सौरभ शर्मा का मामला सुर्खियों में है. कांग्रेस (Congress) इस मुद्दे पर हमलावर बनी हुई है. कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने लिखा था कि चोरी ऊपर से सीनाजोरी: भूपेंद्र सिंह जी की दोहरी राजनीति. भूपेंद्र सिंह जी, एक तरफ़ आपकी हस्ताक्षरित नोटशीट पर सौरभ शर्मा की नियुक्ति का आदेश साफ़-साफ़ दर्ज है, और दूसरी तरफ़ आप बयान दे रहे हैं कि आपने ऐसी कोई नोटशीट बनाई ही नहीं. यह दोहरी चाल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है या फिर सत्ता के नशे में सच को दबाने का तरीका? अब आप सन्यास ले ही लीजिए, आपसे नहीं हो पाएगा. वहीं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. आइए जानते हैं क्या कुछ कहा गया है?

क्या है मामला?

MP में काली कमाई करके धन कुबेर बने RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. कांग्रेस के नेता फरार चल रहे RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर बीजेपी सरकार में परिवहन मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह पर लगातार हमला कर रहे हैं. वहीं श्योपुर दौरे के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को हल्का नेता कहने वाले हेमंत कटारे के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

श्योपुर बीजेपी के जिलाध्यक्ष शशंक भूषण ने उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के बीजेपी के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को हल्का व टुच्चा नेता कहने पर कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को अपनी भाषा शैली पर संयम रखने की सलाह देते हुए कटारे को मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने की नसीहत दी है.

श्योपुर बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने हेमंत कटारे पर हमला बोलते हुए कहा है की बीजेपी के नेताओं को अपशब्द कहने वाले कांग्रेसियों के लिए भी बीजेपी के कार्यकर्तााओं के पास भी हेमंत कटारे के अपशब्दों से ज्यादा शब्दकोष का भण्डारण है. लेकिन बीजेपी ने अपने कार्यकर्त्ताओ को हमेशा अच्छे संस्कार की सिख दी है .... श्योपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष शशंक भूषण ने हेमंत कटारे पर पलटवार करते हुए कहा की भूपेंद्र सिंह  हेमंत कटारे से उम्र ओर तजुर्बे मे बेहद बड़े नेता है आज जितनी उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की उम्र है उससे ज्यादा भूपेंद्र सिंह का राजनैतिक सफर है.... राजनीति मे आरोप प्रत्यारोप के बीच सभी राजनैतिक दलों के नेताओं को अपने शब्दों ओर शिष्ठचार की मर्यादो की लक्ष्मण रेखा नहीं लाघानि चाहिए ..... तो वही बीजेपी जिलाध्यक्ष शशंक भूषण ने कहा है की उपनेता हेमंत कटारे के पिता स्वर्गीय सत्यदेव कटारे कांग्रेस के सीनियर लीडर रहते हुए mp विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष रहे है ओर हेमंत कटारे को अपने पिता के दिए हुए संस्कारो के साथ राजनीति की Abcd  सीखनी होंगी....

यह भी पढ़ें : 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com