विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

पुलिस देखती रही...सौरभ शर्मा ने कोर्ट में दिया सरेंडर का आवेदन, कहा- खतरे में है जान, सुरक्षा दें

Saurabh Sharma arrested: RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के कई ठिकानों पर ED, आयकर और लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापा मारा था. इस कार्रवाई में 93 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली थी, जिसके बाद से ही जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थी. इस कार्रवाई के 40 दिन बाद सौरभ शर्मा ने भोपाल पहुंचकर सरेंडर की अर्जी लगाई थी.

पुलिस देखती रही...सौरभ शर्मा ने कोर्ट में दिया सरेंडर का आवेदन, कहा- खतरे में है जान, सुरक्षा दें

Saurabh Sharma Arrested in Bhopal: RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने सौरभ शर्मा को लोकायुक्त ऑफिस लेकर पहुंची, जहां पूछताछ चल रही है. लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को कोर्ट आते समय गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व आरक्षक की आज लोकायुक्त की स्पेशल कोर्ट में पेशी हो सकती है. 

कोर्ट में सरेंडर के लिए दिया था आवेदन

दरअसल, सौरभ शर्मा सोमवार, 27 जनवरी को खुद कोर्ट पहुंचा था और सरेंडर के लिए स्पेशल कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसकी कॉपी भी सामने आई है. आवेदन में सौरभ शर्मा ने लिखा था, 'स्वयं और स्वेच्छा से न्यायालय समक्ष उपस्थित होकर समर्पण कर रहा हूं. आवेदन स्वीकार किया जाए और अभिरक्षा में लिया जाए. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा आवेदन में ये भी लिखा था, ' मेरे खिलाफ लोकायुक्त ने झूठा असत्य और अपराध दर्ज किया है. लोकायुक्त को निर्देशित किया जाए कि जल्द से जल्द सौरभ शर्मा को न्यायालय में पेश किया जाए. इस आवेदन पर सौरभ शर्मा का हस्ताक्षर भी है.

वहीं गिरफ्तारी के बाद सौरभ शर्मा के वकील ने आवेदन के माध्यम से कोर्ट को बताया कि कल ही सौरभ शर्मा ने खुद को  कोर्ट के सामने पेश होकर आत्मसमर्पण कर दिया था. कोर्ट ने आज की तारीख दी थी और कोर्ट आने के दौरान ही लोकायुक्त ने गैर कानूनी तरीके से सौरभ को गिरफ्तार कर लिया.

40 दिनों बाद भोपाल पहुंचा था सौरभ शर्मा

ED, आयकर और लोकायुक्त पुलिस की टीम ने RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के कई ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान 93 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली थी, जिसके बाद से ही जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थी. अब इस कार्रवाई के 40 दिनों बाद भोपाल पहुंचकर सौरभ शर्मा ने सरेंडर की अर्जी लगाई थी. जिसके बाद कोर्ट ने आज सौरभ की केस डायरी मंगवाई थी. हालांकि कोर्ट में पेशी से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़े: Saurabh Sharma arrested: सौरभ शर्मा गिरफ्तार, RTO के पूर्व आरक्षक को लोकायुक्त ऑफिस लेकर पहुंची टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com