VIDEO: लड़ाई में बीच-बचाव करने की सजा, एक घंटे तक बेल्ट, लात-घूंसे बरसाए, नीली पड़ गई पूरी पीठ 

Satna Crime News: फरियादी मुकुट दाहिया ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह आरा मशीन के पास खड़ा था. इसी दौरान हर्षित सिंह और सिद्धार्थ सिंह वहां पहुंचे और काम का बहाना बनाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ईदगाह के पास ले गए. वहां पहुंचकर उन्होंने एक घंटे तक बेल्ट, लाल और घूंसों से मारपीट की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh crime news: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे में हुए विवाद में बीच-बचाव करने की रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवक उसे गाड़ी में बैठाकर ईदगाह के पास ले गए और फिर बेल्ट और मुक्कों से करीब एक घंटे तक पीटा. मारपीट के निशान युवक की पीठ और शरीर पर साफ दिखाई दे रहे हैं. उसकी पीठ पूरी तरह नीली पड़ गई और शरीर के कई हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई हैं. परिजन उसे सिविल अस्पताल नागौद में भर्ती कराए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, खेरवाटोला वार्ड नंबर-5 नागौद निवासी मुकुट दाहिया ने बताया कि 3 फरवरी को सचिन वर्मन और अंकित सिंह के बीच विवाद हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया. लेकिन, इस बात को लेकर आरोपियों ने उससे रंजिश पाल ली और बदला लेने की ठान ली.  

Advertisement

Hit and Run: नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना रह गया अधूरा, अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता, सात साल के बेटे समेत तीन की मौत

काम का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठाकर ले गए 

फरियादी मुकुट दाहिया ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार 6 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह दिलीप सिंह की आरा मशीन के पास खड़ा था. इसी दौरान हर्षित सिंह और सिद्धार्थ सिंह वहां पहुंचे और काम का बहाना बनाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ईदगाह के पास ले गए. वहां पहुंचकर गाड़ी से  उतरते के बाद दोनों ने पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू कर दी और फिर उसे पीटना शुरू कर दिया. 

UPSC Success Story: 56वीं रैंक लाने वाली समीक्षा द्विवेदी ने खुद बताई अपनी कहानी- VIDEO, तीन बार असफल रहीं, फिर जॉब के साथ की तैयारी

एक घंटे तक तीन आरोपियों ने की मारपीट 

पीड़ित का आरोप है कि हर्षित सिंह ने करीब एक घंटे तक उसे बेल्ट से लगातार पीटा. साथ ही दो अन्य आरोपी भी हाथ और लात से उसकी पिटाई करते रहे. इसके बाद मौके से फरार हो गए. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. 
 

Advertisement
Topics mentioned in this article