विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

सतना : ढाई साल की मासूम का मौसा ने किया अपहरण, 30 हजार की मांगी फिरौती

पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी चित्रकूट के रहने वाले हैं.

सतना : ढाई साल की मासूम का मौसा ने किया अपहरण, 30 हजार की मांगी फिरौती
30 हजार की मांगी फिरौती
सतना:

ढाई साल की मासूम का उसके मौसा ने अपहरण कर लिया. आरोपी ने मासूम को किडनैप कर उसके पिता से 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी. इस घटना में आरोपी का साथ उसके पिता ने भी दिया. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके सहयोगी पिता की तलाश जारी है. मामला चित्रकूट थाना क्षेत्र का है. 1 सिंतबर को बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी. पुलिस ने बच्ची को 5 सिंतबर को ढूंढ निकाला और परिवार वालों को मासूम को सौंप दिया, लेकिन परिजनों ने इस मामले में बयान दिया कि आरोपी ने उनसे फिरौती मांगी थी. पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी चित्रकूट के रहने वाले हैं.

30 हजार रुपये की मांगी थी फिरौती 

थाना चित्रकूट में विशम्भर खटिक की पत्नी सोनू बाई खटिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी गायब है. शिकायत में उन्होंने अपने जीजा मानवीर पर शक जाहिर किया था. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मासूम को ढूंढ निकाला और आरोपी के कब्जे से मासूम को छुड़ाया गया. मासूम का अपहरण करने वाले ने 30 हजार रुपये की फिरौती  मांगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- श्योपुर : सीनियर डॉक्टर पर महिला पेशेंट ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

आरोपी का पिता भी अपहरण में शामिल

चित्रकूट थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि ढाई साल की मासूम के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में मानवीर और उसके पिता राजवीर खटिक इस मामले में आरोपी है. बताया जाता है कि आरोपी अक्सर अपने बच्चों को लेकर भी इसी प्रकार से गायब हो जाता था, लेकिन इस बार उसने अपनी साली के बेटी का अपहरण कर लिया. आरोपी शराब पीने का आदी है. फिलहाल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अरोपी पिता की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- बिलासपुर : पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले बुकी को छापा मारकर किया गिरफ्तार, 16 मोबाइल बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com