विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

सतना में शाही विदाई: पिता ने हेलीकॉप्टर से पूरी की बेटी की आखिरी इच्छा, नागौद बना ऐतिहासिक पल का गवाह

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद में एक पिता ने बेटी की इच्छा पूरी करते हुए उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से कराई. यह जिले में पहली ऐसी शाही विदाई मानी जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान आकर्षित किया.

सतना में शाही विदाई: पिता ने हेलीकॉप्टर से पूरी की बेटी की आखिरी इच्छा, नागौद बना ऐतिहासिक पल का गवाह

मध्‍य प्रदेश के सतना जिले के नागौद में एक विवाह समारोह ने पूरे इलाके में चर्चा बटोरी. ग्राम ब्यौहारी की बेटी मृगांशी सिंह की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई, जिसने इस शादी को खास बना दिया.

ग्राम ब्यौहारी निवासी किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह ‘मंटू' की पुत्री मृगांशी सिंह का विवाह शहडोल जिले के ग्राम धमनी गढ़ी निवासी कुंवर अंजय सिंह (नन्हू) के पुत्र इंजीनियर कुंवर आदित्य सिंह के साथ नागौद स्थित हरि सदन शांति प्रकाश छाया ब्यौहारी हाउस में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

शाही विदाई देखने उमड़ी भीड़

सुबह विदाई के समय माहौल भावुक था. इसी बीच विवाह स्थल के पास बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. दुल्हन की इच्छा का सम्मान करते हुए पिता मृगेंद्र सिंह ने हेलीकॉप्टर से विदाई की व्यवस्था की. बड़ी संख्या में ग्रामीण इस विशेष पल के साक्षी बने. हेलीकॉप्टर से विदाई का दृश्य पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा.

परिजनों की आंखें नम थीं, तो वहीं ग्रामीण इस अनोखी पहल की चर्चा करते नजर आए. पिता ने बताया कि बेटी की इच्छा थी कि उसकी विदाई कुछ अलग और यादगार हो, जिसे पूरा करना उनका सपना था.

जिले में पहली अनोखी विदाई

बताया जा रहा है कि सतना जिले में यह पहला मौका है जब किसी पिता ने अपनी बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई. इस अनूठी पहल ने न केवल परिवार की खुशियों को खास बनाया, बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com