Crime News: सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से युवती ने काटी नस; अस्पताल में हंगामा, पुलिस का एक्शन

Satna Love Affair Case: सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से आहत युवती ने हाथ की नस काटी. अस्पताल में आरोपी ने हंगामा कर परिजनों से मारपीट की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Crime News: सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से युवती ने काटी नस; अस्पताल में हंगामा, पुलिस का एक्शन

Satna Love Affair Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रेम प्रसंग (Love Affair Case) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी का वादा पूरा न करने और लगातार प्रताड़ित (Harassment) किए जाने से आहत होकर एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या (Suicide Attempt ) की कोशिश करते हुए अपने हाथ की नस काट (Woman cuts wrist) ली. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल (Satna District Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां बाद में प्रेमी ने भी हंगामा मचा दिया.

चार दिनों तक रखा अपने साथ, फिर विवाद के बाद घटना

घूरडांग क्षेत्र की रहने वाली युवती की कई वर्षों से अमन तिवारी नामक युवक से दोस्ती थी. आरोप है कि युवक ने युवती से शादी का वादा किया और इसी बहाने उसे मिलने के लिए बुलाकर मैहर बाइपास रोड स्थित एक होटल में चार दिनों तक अपने साथ रोके रखा. गुरुवार शाम युवक उसे घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान अमन तिवारी ने युवती के साथ मारपीट की. मारपीट से आहत युवती ने गुस्से में आकर अपने बाएं हाथ की नस काट ली. घायल अवस्था में उसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया.

राहगीरों ने बचाई जान, अस्पताल पहुंचते ही मचा हंगामा

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को जिला अस्पताल पहुँचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी. इधर, जब अमन तिवारी को युवती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो वह उसे धमकाने के इरादे से अस्पताल पहुँच गया. पीड़िता के माता‑पिता के विरोध करने पर आरोपी उनसे भी विवाद और धक्का-मुक्की करने लगा. यह देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया. उन्होंने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

पुलिस ने लिया हिरासत में, मामला दर्ज करने की तैयारी

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. उनके आधार पर अमन तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Death in a Train Washroom: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, जावरा में दरवाज़ा तोड़कर निकाला शव

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट

यह भी पढ़ें : MP Politics: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

Advertisement