विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

तिरंगे के रंग में रंगा सांची स्तूप ! भारत की स्वतंत्रता का दुनिया भर को दिया संदेश

15 August Special : पूरा देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, हर शहर अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता का पैगाम दे रहा है. विश्व प्रसिद्ध सांची ने भी दुनिया भर में स्वतंत्रता का संदेश अपने अलग अंदाज में दिया. रात के अंधेरे में सांची तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया.

तिरंगे के रंग में रंगा सांची स्तूप ! भारत की स्वतंत्रता का दुनिया भर को दिया संदेश
तिरंगे के रंग में रंगा सांची स्तूप ! भारत की स्वतंत्रता का दुनिया भर को दिया संदेश

Independence Day 2024 : पूरा देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, हर शहर अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता का पैगाम दे रहा है. विश्व प्रसिद्ध सांची ने भी दुनिया भर में स्वतंत्रता का संदेश अपने अलग अंदाज में दिया. रात के अंधेरे में सांची तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया. कई किलोमीटर दूर से ही सांची की पहाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई दिखाई दी. लाइटों से सांची स्तूप पर तिरंगा बनाया गया. आजादी के जश्न के मौके पर सांची स्तूप पर कई तरह की लाइटों ने तिरंगे के रंग उकेरे, जिनमें अशोक चक्र भी शामिल था. यह शानदार नज़ारा सांची स्तूप पर मनमोहक नजर आया.

सम्राट अशोक ने बनवाए थे 84 हजार स्तूप

इतिहासकारों की मानें तो सम्राट अशोक ने दुनिया भर में 84 हजार स्तूपों का निर्माण कराया था. इनमें से सांची का स्तूप सबसे प्रमुख माना जाता है. बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का यह एक बड़ा केंद्र है. सांची आज भी दुनिया भर में शांति का संदेश देता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से कई लोग यहां आते हैं.

ये भी पढ़ें : 

Independence Day 2024 : पिंजरे में बंद "पंछी" की गुहार, मत काटो मेरे पंख !

पुरातत्व विभाग के अधिकारी का कहना ये

पुरातत्व अधिकारियों की मानें तो देश भर में स्वतंत्रता दिवस के अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश दिए जाते हैं. सांची दुनिया भर में शांति के संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहा है. सांची में लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए सांची स्तूप पर तिरंगा बनाया गया है. इसे देखने लोग रात में भी आ रहे हैं. सांची में लाइटिंग शो भी चल रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को बधाई दी जा रही है.

ये भी पढ़ें : 

कैदियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किए जाएंगे इतने सौ बंदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com