विज्ञापन

I-Day के मंच से फूटा पूर्व प्रिंसिपल का गुस्सा, वर्तमान प्राचार्य पर लगाया पैसे देकर पद पाने का आरोप

दो दिन पहले ही सीनियर टीचर वंदना गुप्ता से प्रिंसिपल का चार्ज लेकर जूनियर टीचर कमलेश शर्मा को प्रिंसिपल बना दिया गया था. इसी बात की "टीस" पूर्व प्रिंसिपल के भाषण में निकली.

I-Day के मंच से फूटा पूर्व प्रिंसिपल का गुस्सा, वर्तमान प्राचार्य पर लगाया पैसे देकर पद पाने का आरोप
दमोह स्कूल में मंच से भ्रष्टाचार के आरोप.
NDTV

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक पूर्व प्राचार्य का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्तमान प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगा रही हैं और बच्चों ने भी तालियां बजाईं. दरअसल, पटेरा स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन था और मंच पर सभी शिक्षक मौजूद थे.

इस दौरान मंच पर पूर्व महिला प्राचार्य (प्रिंसिपल) वंदना गुप्ता ने वर्तमान प्रिंसिपल कमलेश शर्मा को भ्रष्टाचारी बता दिया और भाषण देते हुए कहा कि उन्होंने यह पद भ्रष्टाचार करके पाया है. उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों इतना पढ़ना कि पैसे देकर इन प्राचार्य की तरह सीनियर को दरकिनार करके पद प्राप्त करने की नौबत न आए.

प्रिंसिपल के इस भाषण पर बच्चों ने भी खूब तालियां बजाई. अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सीनियर टीचर वंदना गुप्ता से प्रिंसिपल का चार्ज लेकर जूनियर टीचर कमलेश शर्मा को प्रिंसिपल बना दिया गया था. इस पर से एक्स प्रिंसिपल की टीस मंच से निकली.

ये भी पढ़ें- 'डॉक्टर खेलते रहे पबजी, नहीं किया इलाज', बेटे का गंभीर आरोप, पिता के शव के पास बैठकर रोते हुए बनाया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close