विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2024

MP News: ट्रक और दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत पांच घायल

Madhya Pradesh: तेज रफ्तार ट्रक और दो बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

MP News: ट्रक और दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत पांच घायल

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में लगातार तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां देर रात तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की सामने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बीना के खुरई रोड ओवर ब्रिज की है.  

ऐसे हुआ हादसा 

दरअसल सागर  में बीना ओवर ब्रिज पर खुरई की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था. विपरीत दिशा की ओर से दो मोटरसाइकिल पर 6 लोग सवार होकर बीना तरफ से खुरई की ओर जा रहे थे. तभी ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई . टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज राजपूत सिरोंज की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें दमोह में बना विश्व का सबसे ऊंचा जैन मंदिर, देखें तस्वीरें

जांच की जा रही है 

पुलिस में ट्रक को जब्त कर जांच की जा रही है. थाना प्रभारी विजय राजपूत का कहना है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. एक युवक की मौत हुई है. पांच लोगों को गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें MP News: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com