विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2026

एमपी में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. पेट दर्द की शिकायत पर बच्ची ने हिम्मत कर मां को आपबीती बताई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर न्यायालय में पेश किया और विवेचना शुरू कर दी.

एमपी में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा 

POCSO case Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रहली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची को पेट दर्द होने लगा और उसने हिम्मत जुटाकर मां को पूरी आपबीती बताई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की विवेचना जारी है.

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता अपने परिजनों के साथ रहली थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

मासूम ने बताई आपबीती 

शिकायत के मुताबिक, 15 फरवरी की दोपहर बच्ची घर के बाहर साइकिल चला रही थी. इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी मुकेश वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती खेत की ओर ले गया. आरोप है कि फसल के बीच उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपित ने धमकी दी कि यदि बच्ची ने किसी को बताया तो उसके पिता को जान से मार देगा.

दर्द बढ़ा तो बताई सच्चाई

धमकी से डरी बच्ची कुछ दिन तक चुप रही. बाद में जब पेट में दर्द बढ़ा, तो उसने हिम्मत करके मां को घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिवार तत्काल थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया. परिजन ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मेडिकल परीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना संवेदनशीलता के साथ, तय कानूनी प्रावधानों के तहत आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com