विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2024

MP News: शराब के लिए मांगे पैसे, मां ने नहीं दिए तो डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या...

Crime News: आरोपी अपनी मां के साथ घर मैं अकेला रहता था, शराब पीने के लिए बुजुर्ग मां से पैसे मांगने को लेकर आए दिन झगड़ा करता रहता था. कुछ ऐसा ही हुआ घटना वाले दिन आरोपी ने शराब पीने के लिए मां से पैसे की मांग की और पैसे न मिलने के कारण झगड़ा किया.

MP News: शराब के लिए मांगे पैसे, मां ने नहीं दिए तो डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या...
sagar news: मां की हत्या कर दी बेटे ने

Madhy Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के  सागर में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी.  देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में कलयुगी बेटे ने अपनी 72 साल की मां की पीट पीट कर हत्या कर दी थी इस घटना को अंजाम देकर आरोपी घर से फरार हो गया था ,जिसे देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही इसने अपनी मां की हत्या कर दी.

शराब के लिए पैसे मांगने पर की हत्या

आरोपी अपनी मां के साथ घर मैं अकेला रहता था, शराब पीने के लिए बुजुर्ग मां से पैसे मांगने को लेकर आए दिन झगड़ा करता रहता था. कुछ ऐसा ही हुआ घटना वाले दिन आरोपी ने शराब पीने के लिए मां से पैसे की मांग की और पैसे न मिलने के कारण झगड़ा किया, इस दौरान शराब के नशे में आरोपी हैवानियत पर उतर आया और मां बेटे जेसे पवित्र रिश्ते को भूलकर डंडे से पीट-पीट कर अपनी 72 साल की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी. हत्या की सूचना मृतिका के बड़े बेटे ने देवरी पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची तो घर के बुजुर्ग महिला का शव अंदर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला किया दर्ज

देवरी थाना प्रभारी निशांत भगत भगत ने बताया सूचना मिली थी की देवरी थाना के कोपरा गांव में लड़ाई झगड़ा हुआ है. सीताराम लोधी ने थाने में आकर सूचना दी कि जब वह घर के अंदर जा रहा था उसने देखा कि उसकी मां और छोटे भाई के बीच लड़ाई हो रही थी. जब आरोपी घर से बाहर निकल गया तो बड़े बेटे और गांव के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग मां का शव अंदर खून से लथपथ पड़ा हुआ था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें शुरू होने जा रही है नई शिक्षण सत्र, लेकिन इस पूरे स्कूल को चलाता है एक शिक्षक, कैसे होगी आखिर पढ़ाई?

ये भी पढ़ें भाजपा की महिला नेता मर्डर मामले में दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- यूपी की गई हत्या, जिसमें कई राजनेता शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com