Food Poisoning: ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो सावधान! सागर के रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, मिला बासी सामान

Sagar Restaurant Raid: खाद्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि यदि किसी भी रेस्टोरेंट, ढाबे या ऑनलाइन डिलीवरी में बासी, मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने का संदेह हो, तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Food Poisoning: ऑनलाइन खाना मंगाते हैं तो सावधान! सागर के रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग का छापा, मिला बासी सामान

Food Poisoning: आजकल घर बैठे ऑनलाइन खाना मंगवाने (Online Food Order) का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अक्सर इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सागर शहर में सामने आया, जहां एक परिवार द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर किए गए भोजन को खाने के बाद बच्चे बीमार (Food Poisoning Sagar) पड़ गए. मामले की शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग (Sagar Food Department) ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.

ऑनलाइन मंगाए छोले-कुलचे खाकर बिगड़ी बच्चों की तबीयत

जानकारी के अनुसार सागर निवासी अभिषेक अग्रवाल ने एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से छोले–कुलचे का ऑर्डर दिया था. खाना घर पहुंचते ही बच्चों ने उसे खा लिया, लेकिन कुछ ही समय बाद बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. परिजनों को भोजन की गुणवत्ता पर संदेह हुआ और उन्होंने खाने की जांच की. भोजन को देखकर उन्हें शक हुआ कि खाना बासी हो सकता है. इसके बाद अभिषेक अग्रवाल ने तुरंत खाद्य विभाग से शिकायत की, जिसके आधार पर विभाग की टीम सक्रिय हुई.

“सागर गैरे” रेस्टोरेंट में छापेमारी, बासी पनीर और खराब सूप बरामद

शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित “सागर गैरे” नामक रेस्टोरेंट पहुंची और जांच शुरू की. निरीक्षण के दौरान टीम को किचन में कई अनियमितताएं मिलीं. भोजन सामग्री ठीक से संरक्षित नहीं थी और साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पाई गई. जांच के दौरान टीम ने बासी पनीर, खराब गुणवत्ता का हॉट एंड सोर सूप तथा कुछ अन्य खाद्य पदार्थ संदिग्ध अवस्था में पाए. किचन की स्वच्छता व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई.

सैंपल भेजे गए लैब, रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य विभाग ने मौके से पनीर, सूप और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप थी या नहीं. यदि रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक या असुरक्षित पाए जाते हैं, तो संबंधित रेस्टोरेंट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

शिकायतकर्ता बोले : बच्चों की सेहत पर खतरा, इसलिए की शिकायत

अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने बच्चों के लिए छोले-कुलचे मंगवाए थे, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद ही बच्चों की तबीयत खराब हो गई. भोजन की स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत विभाग में शिकायत दर्ज कराई, ताकि दूसरों को नुकसान ना हो.

खाद्य विभाग की आम नागरिकों से अपील

खाद्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि यदि किसी भी रेस्टोरेंट, ढाबे या ऑनलाइन डिलीवरी में बासी, मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने का संदेह हो, तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर रोक लगाई जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Food Poisoning: छिंदवाड़ा में गाजर का हलवा खाने से 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी; 6 जिला अस्पताल रेफर

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : Saraswati Abhiyan: सरस्वती अभियान से फिर जुड़ेंगी पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाएं; MP में सुधरेगी ड्रॉपआउट दर

यह भी पढ़ें : UPSC Topper 2025: कपड़ा व्यापारी के बेटे प्रक्षाल जैन की UPSC में 'धार'दार 8वीं रैंक; जानिए कैसे मिली सफलता?