15 साल से 'मदनलाल' बनकर जयपुर में रह रहे अब्दुल को MP पुलिस ने मुस्लिम बनकर पकड़ा, रोज मस्जिद जाने के कारण फंसा 

Sagar News: आरोपी अब्दुल राशिद वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में जेल में सजा काट रहा था. साल 2011 में वह जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. 15 साल बाद अब उसे जयपुर से पकड़ा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सागर पुलिस ने जेल से फरार आरोपी को मुस्लिम का भेष रखकर पकड़ा.

Sagar Crime News: मध्य प्रदेश के सागर में साल 2009 के हत्या मामले में सजा काट रहा एक आरोपी जेल से फरार होने के करीब 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और राजस्थान के जयपुर में रह रहा था. पुलिस ने योजना बनाकर युवक को पकड़ा और फिर उसे सागर ले आई. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुस्लिम का भेष की रखा था.  

2011 में जेल से फरार हो गया था आरोपी  

जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल राशिद वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में जेल में सजा काट रहा था. साल 2011 में वह जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और मामला ठंडे बस्ते में चला गया. इस बीच जबलपुर हाई कोर्ट ने सागर पुलिस अधीक्षक (SP) को फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया. पुलिस ने एक बार फिर उसकी तलाश तेज की. इस दौरान सूचना मिली कि फरार आरोपी राजस्थान के जयपुर में मुस्लिम बस्ती में रह रहा है और चाट-फुल्की बेच रहा है. सूचना मिलते ही सागर पुलिस की एक विशेष टीम को जयपुर रवाना किया गया. 

Advertisement

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

रोज नमाज पढ़ने जाता था “मदनलाल”

जयपुर पहुंचकर पुलिस टीम ने करीब पांच दिन तक संदिग्ध इलाके में डेरा डालकर आरोपी की तलाश की. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि “मदनलाल” नाम का एक व्यक्ति नियमित रूप से मस्जिद जाता है और नमाज अदा करता है, जिससे पुलिस को उस पर शक गहरा गया. आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने रणनीति के तहत मुस्लिम वेशभूषा अपनाई और उसे भरोसे में लिया. इस दौरान बातचीत में उसने खुद का असली नाम अब्दुल राशिद बताकर पहचान उजागर कर दी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फिर सागर ले आई. 

Maruti कंपनी से 200 करोड़ की मुआवजे की मांग वाली याचिका खारिज, HC ने भ्रूण लाने पर लगाई फटकार

पुलिस लगातार कर रही थी प्रयास 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्दुल राशिद की लगातार तलाश की जा रही थी. तकनीकी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तार से हत्या के केस में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद एक बार फिर जागी है.  

Advertisement

Video: चेहरे पर चप्पलों की बरसात, जमकर चले लात घूसे, इस शक में युवक के साथ बीच सड़क पर बर्बरता