मध्य प्रदेश के सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले एक लड़के पर आरोप लगा है.
जानकारी के मुताबिक,शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया.
Advertisement
घटना के बाद जब बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची, तब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की.
एसडीओपी बीना अजय सनकत ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया गया है, मामले में जांच की जा रही है.