शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रक आपस में भिड़े, 2 की मौत, 4 लोग हुए घायल

Road accident in Shajapur: शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

Shajapur Road accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां तीन ट्रक आपस में भिड़ गए, जिसमें 2 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं. हालांकि इसमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए, जिसमें 2 की मौत हो गई है. यह हादसा करेड़ी नाका बायपास के पास हुआ. वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. हालांकि इस भीड़ को हटाने के लिए लालघाटी थाना और यातायात पुलिस जुटी हुई है. बता दें कि ट्रक में सब्जियां और स्क्रैप भरे हुए थे.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी, ट्रैफिक थाना प्रभारी, लालघाटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

ये भी पढ़े: भोपाल एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर भी आज जाएंगे हड़ताल पर, ये है बड़ी वजह