विज्ञापन

दतिया विधानसभा उपचुनाव की वजह क्या? कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा, क्या BJP इन पर फिर लगाएगी दांव?

दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव अहम हैं. 2023 में नरोत्तम मिश्रा जैसे दिग्गज को हराने के बाद ये सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की है. भाजपा इसे वापस पाने की कोशिश में है.

दतिया विधानसभा उपचुनाव की वजह क्या? कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा, क्या BJP इन पर फिर लगाएगी दांव?
दतिया में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में होगी जोरदार टक्कर.

Datia Vidhan Sabha Upchunav: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार छह जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी गई है. मतदान की तारीख 13 जुलाई तय की गई है और नतीजा चार अगस्त को आएंगे. इस बीच आज कांग्रेस अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है. पार्टी की ओर तीन नामों पर चर्चा की जा रही है. वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. चर्चा है कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर दतिया विधानसभा उपचुनाव की रणनीतियों और टिकट वितरण को लेकर भी अहम मंथन हो सकता है.

दरअसल, दतिया विधानसभा का उपचुनाव चर्चाओं के साथ-साथ रोचक भी है, क्योंकि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को परास्त किया था. पिछले दिनों न्यायालय के फैसले में राजेंद्र भारती को 2 साल से अधिक की सजा सुनाई गई. परिणाम स्वरूप इस स्थान को रिक्त घोषित कर दिया गया और अब यहां उपचुनाव हो रहा है.

मध्य प्रदेश के राजपत्र में भी चुनाव आयोग की अधिसूचना को जारी किया गया है. अधिसूचना जारी हो चुकी है. मगर कांग्रेस और भाजपा की ओर से अब तक उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं. संभावना इस बात की जताई जा रही है कि भाजपा एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बना सकती है.

कांग्रेस के अंदर राजनीतिक हलचल तेज, आज कर सकती है चेहरे का ऐलान

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को सजा मिलने के बाद खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के चयन को लेकर मंथन जारी है. दिल्ली से भोपाल तक हुई बैठकों के बाद कांग्रेस ने 3 नामों का पैनल तैयार किया है. इनमें राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का नाम भी शामिल है. इन्हीं नामों में से एक को प्रत्याशी बनाया जाएगा.

कांग्रेस संभवत अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है. इसे लेकर पार्टी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वहीं, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता से दतिया का मुकाबला रोचक बनाने की तैयारी में है.

ऐसे खाली हुई दतिया सीट

दरअसल, दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय ने इसी साल 2 अप्रैल को तत्काली दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ अपराध सिद्ध होने के बाद तीन वर्ष का कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था. यह सजा को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में सुनाई गई थी.  सजा मिलने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की सूचना जारी कर दी, जिसके बाद दतिया विधानसभा रिक्त हो गई.

आज दिल्ली दौरे पर सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. इस दौरान वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस दौरे पर दतिया विधानसभा उपचुनाव की रणनीतियों और टिकट वितरण को लेकर भी अहम मंथन हो सकता है. सीएम मोहन यादव इस दौरे के दौरान वरिष्ठ नेताओं और दतिया को लेकर अपना फीडबैक देंगे.

उपचुनाव का कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 13 जुलाई तक भरे जाएंगे. वहीं उनकी समीक्षा 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 जुलाई रहेगी, मतदान 30 जुलाई को तय किया गया है और मतगणना 4 अगस्त को होगी.

ये भी पढ़ें- MP में बेतवा को नया जीवन देने का मास्टर प्लान ! साल 2053 की आबादी को देखकर तैयार हो रहा DPR

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close