विज्ञापन
22 minutes ago

Datia Bypoll Election LIVE Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर पूरे मध्य प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं. आज सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है. प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल दतिया में इस बार करीब 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था, जिसके बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों से बाहर आ रहा है.

मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं. मतगणना केंद्र में कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम वोटों की गिनती और एक काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित है. तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग आगे बढ़ रही है. शुरुआती रुझानों से ही मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगेगी और दिन चढ़ने के साथ दतिया को अपना नया विधायक मिल जाएगा.

डाक मत पत्रों की गिनती में भाजपा आगे

Datia Bypoll Election LIVE: डाक मत पत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है. 21 नंबर टेबल पर डाक मत पत्रों की गिनती में बीजेपी आगे है.  

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे

अपनी जीत के लिए पूरी तरह से अश्वत दिखे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि हम भारी मतों से जीत रहे हैं. जनादेश भाजपा सरकार के साथ है. राजेंद्र भारती के निष्कासित पर बोले कि वह कांग्रेस की बात है, हम उसमें दखल नहीं देंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close