विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2023

रतलामः इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट को लेकर बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी को घेरा

रतलाम में एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर जमकर बवाल हो गया. इस पोस्ट में एक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की गई थी. गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया औऱ आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की.

रतलामः इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट को लेकर बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी को घेरा
विवादित पोस्ट को लेकर रतलाम में बवाल
रतलाम:

मध्य प्रदेश के रतलाम में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट को लेकर बुधवार देर रात जमकर बवाल हुआ. आक्रोशित लोग पुलिस हाट की चौकी पर जमा हो गए. विवादित पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित भीड़ ने जमकर प्रदर्शन किया. बाद में बवाल बढ़ते देख दो थानों की पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद भीड़ को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया गया.  

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रतलाम के टाटा नगर की एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उसने एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तिमाल किया गया. जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ देखते ही देखते समुदाय विशेष के लोग भारी संख्या में हाठ की चौकी पहुंच गए. प्रदर्शन करने वाले लोगों ने आरोपी का घर बुलडोजर से गिराए जाने की मांग की. 

 तीन घंटे बाद शांत हुआ मामला

गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर करीब तीन घंटे तक धरना दिया. जिसके बाद तलाम एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगें सहित जिले के कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे. शहर काजी भी मौके पर मौजूद थे. सभी ने भीड़ को समझाया. वहीं पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़े: शिवपुरी : शादीशुदा युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com