विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

Ratlam: छात्र आत्महत्या प्रयास के मामले में प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज, बच्चे की हालत अब भी गंभीर 

Ratlam School Student: स्कूल के स्टूडेंट के सुसाइड करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बच्चे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. 

Ratlam: छात्र आत्महत्या प्रयास के मामले में प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज, बच्चे की हालत अब भी गंभीर 

School Student Suicide Attempt: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक निजी स्कूल के छात्र के सुसाइड के प्रयास के मामले में प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इधर घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

ये है मामला

दरअसल रतलाम के डोंगरे नगर स्थित बोद्धी स्कूल में शुक्रवार सुबह 8वीं कक्षा के  एक छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.  बताया जा रहा है कि छात्र ने एक दिन पहले स्कूल में मोबाइल लाकर रील बनाई थी और जब स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में उसके अभिभावक को बुलाया, तभी बच्चे ने अचानक यह खतरनाक कदम उठा लिया. जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

ये भी पढ़ें 

 

लोगों में भारी आक्रोश 

इस मामले में लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. शनिवार की दोपहर तक स्कूल के बाहर प्रदर्शन चलता रहा.आदिवासी नेता ताला लेकर स्कूल पहुंचे. जिसके चलते माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. 

ये भी पढ़ें Terminated:  अधूरे मकानों को पूरा बताना पड़ा बहुत भारी, 4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close