विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2025

बताया कोमा में हूं और बांध दिए हाथ-पैर... कैथेड्रल और श्वास नली लगाए मरीज सड़क पर पहुंचा, इस निजी अस्पताल के खोल दिए पूरे चिट्ठे 

MP News: रतलाम के निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज कैथेड्रल और श्वास नली लगाए  सड़क पर आ पहुंचा और जोरदार हंगामा करते हुए अस्पताल के पूरे चिट्ठे ही खोल दिए.

बताया कोमा में हूं और बांध दिए हाथ-पैर... कैथेड्रल और श्वास नली लगाए मरीज सड़क पर पहुंचा, इस निजी अस्पताल के खोल दिए पूरे चिट्ठे 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक मरीज ने अस्पताल प्रबंधन पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसे जानकर हर किसी के पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी. असपताल के कारनामें से वह इतना ज्यादा त्रस्त हो गया कि कैथेड्रल और श्वास नली लगाए अस्पताल से सड़क पर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया. मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल के सारे चिट्ठे ही खेल दिए.

इनका आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वह कोमा में है और उसके हाथ-पैरों को बांधकर जकड़ दिया गया. इस मामले के बाद अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

दरअसल रतलाम के  निजी गीता देवी अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. मरीज बंटी निनामा को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. मरीज के परिजनों का आरोप है कि मरीज को कोमा में बताकर उनसे लगातार अस्पताल प्रबंधन महंगी दवाइयां मंगवा रहा था. जबकि मरीज पूरी तरह होश में था.  

ये भी पढ़ें 

 
मरीज बंटी निनामा को यह साबित करने के लिए खुद कैथेड्रल और श्वास नली लगाकर रोड पर आना पड़ा. मरीज को ऐसी हालत में सड़क पर खड़ा देखकर , हर कोई आने जाने वाला ठहर गया. बंटी का कहना है कि अस्पताल में उसे गालियां दी गई और उसके हाथ-पैर बांध कर रखा गया. 

जिसके बाद मरीज और उसके परिजनो ने खुद चीख -चीख कर सड़क पर ही अस्पताल की हकीकत लोगों को बताई. बंटी का पड़ोसी से विवाद हो गया था. जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. जहां से मरीज को रतलाम के ही बड़े निजी जीडी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए परिजन लेकर गए.  

Latest and Breaking News on NDTV
हंगामा बढ़ते देख औद्योगिक थाना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और मरीज के परिजनों को समझाइश देकर शांत किया. वहीं यह मरीज़ के साथ निजी  अस्पताल की खुली लूट सामने आ गई है.

मामले में कलेक्टर राजेश बाथम ने जांच के आदेश के बाद तीन सदस्यीय टीम अस्पताल जांच करने पहुंची. टीम के सदस्य आशीष चौरसिया ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी .मरीज, परिजन सहित सबके बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

ये भी पढ़ें वोट दिलवाने के लिए प्रसूता को अस्पताल से उठाकर ले आए कांग्रेसी, फिर भी हुई हार, जानें किस सीट पर कौन जीता

अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए CCTV फुटेज

पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन ने भी सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं.जिसमें पीड़ित बंटी निनामा आईसीयू में हंगामा करते और डॉक्टर्स को गालियां देते हुए दिखाई दे रहा है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पीड़ित आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ थाने में मामले दर्ज हैं.अस्पताल प्रबंधक ने पूरे मामले में शिकायती आवेदन थाना औद्योगिक क्षेत्र में दिया है.

ये भी पढ़ें IFS Officer Suspend: वन विभाग के DFO सस्पेंड, गड़बड़ी के कारण विभाग ने लिया कड़ा एक्शन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com