VIDEO: स्ट्रीट डॉट के बच्चे को बचाने में चाय की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, एयरबैग ने बचाई जान

रतलाम में स्ट्रीट डॉट के बच्चे को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई. हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में देर रात स्ट्रीट डॉट के बच्चे को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एयरबैग खुलने से कार सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई. इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. 

जानकारी के अनुसार, करीब रात 1 बजे रतलाम के हॉट रोड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान में घुस गई. हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कार के सामने अचानक एक स्ट्रीट डॉट का बच्चा आ जाता है, जिसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने ब्रेक लगाए और गाड़ी को मोड़ने की कोशिश की, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे चाय की दुकान में जा घुसी. 

लाखों का खर्च नहीं...अब रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 'फ्री' में करा सकेंगे TKR और THR सर्जरी, दर्द से मिलेगा छुटकारा

कार के एयरबैग खुलने से बची जान  

गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे वाहन चालक समेत कार में सवार अन्य तीन लोगों को केवल मामूली चोटें आईं. हादसे में दुकान के बाहर रखी टेबल और कुर्सियां टूट हो गईं. रात का समय होने के कारण दुकान पर कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हादसे के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. माणकचौक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर जांच शुरू की गई है.  

Advertisement

VIDEO: 'बेटी पापा नहीं कहती...' पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला भक्त का पर्चा, पत्नी की हत्या का 15 साल पुराना राज खुला

Topics mentioned in this article