विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

Rape Case: 80 साल की बुजुर्ग महिला से उसी के भतीजे ने किया रेप, ऐसे आया पुलिस के हाथ

Rape in MP: नर्मदापुरम जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ उसी के भतीजे ने दुष्कर्म किया है. पुलिस को उसे पकड़े में बहुत परेशानी हुई. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खास जाल बिछाया.

Rape Case: 80 साल की बुजुर्ग महिला से उसी के भतीजे ने किया रेप, ऐसे आया पुलिस के हाथ
बुजुर्ग महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rape with Old Woman: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां के सिवनी मालवा क्षेत्र में 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप कर उसी का भतीजा फरार हो गया था. ये घटना शनिवार की थी. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे केसला के पास एक गांव में छुपा हुआ पाया. हालांकि, पुलिस को आरोपी भतीजे तक पहुंचने के लिए एक जाल बिछाना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा पुलिस को 100 डायल पर सूचना मिली कि किसी ने एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है. इसके बाद पीड़ित महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया. महिला की शिकायत पर उक्त मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी भतीजे की तलाश शुरू की.

ये भी पढ़ें :- सोनम की तरह एक और नई-नवेली दुल्हन ने ली अपने पति की जान, बस एक महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की टावर लोकेशन के आधार पर एक रणनीति बनाई और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आदिवासी क्षेत्र में तलाश शुरू की. थाना प्रभारी नागेश्वर वर्मा ने बताया कि आरोपी को केसला के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है और रविवार दोपहर उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया.

ये भी पढ़ें :- Cow Death: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, पांच गोवंशों की मौत, जानें - पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com