विज्ञापन
This Article is From May 31, 2024

रिश्ते शर्मसार! पिता एक साल से कर रहा था 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, डर के मारे चुप रही बेटी

MP News: रीवा में एक 13 साल की बच्ची के साथ उसके ही पिता ने कई बार दुष्कर्म किया. जिसके बाद बच्ची ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

रिश्ते शर्मसार! पिता एक साल से कर रहा था 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, डर के मारे चुप रही बेटी

Rape Case in Rewa: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक किराये के कमरे में रहने वाले पिता ने 13 साल की अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया. दिल दहला देने वाले इस मामले में बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस (Rewa Police) ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया है. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट (Rewa District Court) में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पिता ने कई बार किया बच्ची का रेप

यह पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है. जहां एक कॉलोनी में किराये के मकान में माता, पिता, बेटा और बेटी रहते थे. पीड़ित बच्ची की मां नर्स है, जो सुबह से ही ड्यूटी पर चली जाया करती थी. जिसके बाद घर पर लड़की और उसके पिता ही रहते थे. नाबालिग बच्ची ने बताया कि पिछले साल होली के त्यौहार के आसपास उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद यह सिलसिला चलता गया. इस दौरान पिता ने कई बार नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया.

डर के मारे किसी को नहीं बताई बात

13 साल की मासूम लड़की ने डर के मारे दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई, लेकिन लगभग 1 साल बाद लड़की का सब्र टूट गया और वह सीधे समान थाना पहुंच कर शिकायत करने पहुंची. जहां उसने दुष्कर्म की बात पुलिसकर्मियों को बताई. बता दें कि एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी का बलात्कार किए जाने का मामला सामने आने से पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित थे. शिकायत दर्ज करने के बाद तत्काल ही यह मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा.

जिसके बाद रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने समान थाना पुलिस को पूरी गंभीरता से जांच करने के लिए कहा. जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल ही पिता को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 45 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें - नर्सिंग घोटाला मामले में 14 राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी, ये रही लिस्ट

यह भी पढ़ें - MP में हाय गर्मी ! एक तरफ 48° का टॉर्चर तो दूसरी तरफ पानी के लिए हाहाकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com