राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना अंतर्गत भीलखेड़ी जोड़ के पास शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (MP09 CC 6414) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी. इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान शाजापुर जिले के निवासी गोविंद तिवारी (55), कमल तिवारी (57), शंकर लाल (57), रोहित खाती (25) और अरविंद खाती (30) के रूप में हुई है.
शुजालपुर की ओर जा रही थी तेज रफ्तार कार
शुरुआती जांच के अनुसार, यह स्विफ्ट कार शुजालपुर जा रही थी. जैसे ही वह भीलखेड़ी जोड़ के पास पहुंची, चालक तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खो बैठा और फिर वह सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी.
1460 दिन में 12 लाख नशे में बर्बाद किए, 19 साल के सर्वेश ने दुनिया छोड़ने से पहले बयां किया दर्द
सेंट्रल लॉक और बंद शीशे बने मौत की कारण
पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पानी में गिरते ही कार के दरवाजे और शीशे पूरी तरह लॉक हो गए थे. पानी का भारी दबाव बढ़ने के कारण भीतर फंसे लोग लाख कोशिशों के बावजूद समय रहते दरवाजे नहीं खोल सके. दम घुटने और पानी में डूबने के कारण किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला.
तालाब से बाहर निकाली गई कार
हादसे की सूचना मिलते ही खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया.
ज्वेलर्स को 50 ग्राम सोना बेचना पड़ा भारी, 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज; आखिर ऐसा क्यों हुआ?
अरन्या गांव के रहने वाले थे पांचों युवक
कार सवार युवकों की जेब से मिले दस्तावेजों और जांच के आधार कार सवार पांचों मृतक की पहचान शाजापुर जिले के निवासी गोविंद तिवारी (55), कमल तिवारी (57), शंकर लाल (57), रोहित खाती (25) और अरविंद खाती (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.