विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2025

सोनम रघुवंशी की लीक कॉल रिकॉर्डिंग पर राजा के भाई को शक, CBI जांच की मांग की; कहा- मेघालय पुलिस से हुई चूक

Raja-Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी शिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे राजा के परिवार में आक्रोश है. शिलोम जेम्स पर आरोप है कि उसने सोनम और राज को किराए पर फ्लैट दिया था और हत्या के बाद सबूत छिपाने में मदद की थी.

सोनम रघुवंशी की लीक कॉल रिकॉर्डिंग पर राजा के भाई को शक, CBI जांच की मांग की; कहा- मेघालय पुलिस से हुई चूक
राज कुशवाह, सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी.

Raja Raghuvanshi Murder Case: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) और उसके प्रेमी राज कुशवाह (Raj Kushwaha) के सबूत मिटाने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट ने जमानत दे दी. इससे पहले मकान मालिक और चौकीदार को भी जमानत मिल चुकी है. अब राजा का परिवार जांच में चूक होने का आरोप लगा रहा है और आरोपी राज और सोनम को इन जमानतों से लाभ मिलने की उम्मीद जता रहा है. परिजनों को अंदेशा है कि दोनों मुख्य आरोपियों को भी जल्द ही जमानत मिल सकती है और न्याय की उम्मीद कम हो रही है.

दरअसल, इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी शिलोम जेम्स को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई. इसके बाद अब राजा का परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है. राजा के भाई विपिन का कहना है कि जिस प्रकार से साक्ष्य मिटाने वाले शिलोम जेम्स को जमानत दे दी गई, उससे न्याय की उम्मीद कम हो रही है.

'मेघालय पुलिस की जांच में कमी'

शिलोम जेम्स को जमानत मिलने पर राजा के भाई ने मेघालय पुलिस की जांच में कमी बताई है. उनका कहना है कि कई बातें अभी भी पुलिस के सामने नहीं आई हैं. उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है.

आरोपियों की घरवालों से हो रही बात

राजा के भाई विपिन का दावा है कि एक रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें पता लग रहा है कि आरोपियों (सोनम और राज) की बात घरवालों से हफ्ते में एक बार हो रही है. इससे पता चलता है कि सोनम के घरवाले लगातार झूठ बोल रहे हैं. सोनम का पूरा परिवार सोनम को रिहा करने में लगा है. सोनम के भाई गोविंद ने सभी को गुमराह किया है.

इंदौर में छुपकर जिस मकान में आरोपी सोनम, विशाल आनंद ने  फरारी काटी इस मकान मालिक और चौकीदार को भी चालान पेश होने से पहले ही जमानत दे दी गई, इससे लगता है कि शिलॉन्ग पुलिस की जांच में कहीं न कहीं चूक हुई है.

सोनम का परिवार मिला हुआ

वहीं, आरोपी सोनम के भाई गोविंद द्वारा सोनम से जेल में बात करने की ऑडियो के बारे में विपिन का कहना है कि सोनम और उसका परिवार अब संयुक्त रूप से बात कर रहे हैं. जेल में सोनम को दस मिनट बात करने की इजाजत है. इसका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें सोनम और गोविंद जेल में बात कर रहे हैं. इससे लगता है कि सोनम का परिवार अब उसके साथ है और हमें न्याय नहीं मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा के युवा नेता की सनसनीखेज हत्या का मामला, खून में लथपथ मिली लाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com