विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम अभी कहां है? कब शिलॉन्‍ग लेकर जाएगी मेघालय पुलिस, जानें सबकुछ

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के राजा राघवंशी की हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम को शिलांग पुलिस ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है.

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम अभी कहां है? कब शिलॉन्‍ग लेकर जाएगी मेघालय पुलिस, जानें सबकुछ

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा राघवंशी की हत्याकांड मामले (Raja Raghuvanshi Murder Case) में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi) को शिलांग पुलिस ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. बिहार पुलिस एस्कोर्ट के साथ सोनम को पटना लेकर पहुंची शिलांग पुलिस, कोलकाता फ्लाइट से आज शाम गोवाहाटी, फिर शिलांग ले जाएगी. 

अभी कहां और किस हाल में है सोनम रघुवंशी?

मंगलवार की सुबह पुलिस सोनम को लेकर पटना पहुंची है. सोनम को पटना स्थित फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में रखा गया है. यहां से ही सोनम को मेघालय ले जाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर से पटना जाते समय ना तो रास्ते में खाना खाया और न ही पुलिस से किसी तरह की बातचीत की. 

दरअसल, सोनम को गाजियाबाद से फुलवारी शरीफ लाने के दौरान उससे लगातार लोकेशन भी पूछे जा रहे थे. बीच में सोनम को खाने के लिए भी पूछा गया, लेकिन सोनम ने मना कर दिया. इस दौरान यूपी पुलिस बिहार पुलिस साथ में थी. बिहार के गाड़ी के नंबर से उसे पटना के फुलवारी शरीफ लाया गया है.

सोनम को पटना लाने वाले ड्राइवर ने बताया कि उनसे लोकेशन पूछा जा रहा था, यहां लाने के दौरान सोनम और उसके साथ मेघालय के चार पुलिस वाले भी थे.

चौथा आरोपी पहुंचा इंदौर, आज आनंद को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस 

इधर, चौथा आरोपी भी इंदौर पहुंच गया है. आनंद को आज सुबह 6 बजे पुलिस इंदौर लेकर पहुंची, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इंदौर पुलिस अब आनंद को इंदौर जिला कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिस्‍ट रिमांड मांगेगी. इसके बाद मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को एक साथ शिलॉन्‍ग लेकर जाएगी. 

कोर्ट में पेशी के बाद सोनम से होगी पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, शिलॉन्‍ग पहुंचने के बाद सोनम रघुवंशी को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा. मेघालय पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के बाद सोनम से पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या की साजिश का खुलासा हो सके. 

ये भी पढ़े: सोनम का प्री-प्लान 'राज' ! राजा की हत्या के बाद ऐसे राज से करती शादी, रची जा चुकी थी पूरी ‘साजिश'…

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com