विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

सोनम की आखिरी भूल ! Whatsapp चेक किया और शिलांग पुलिस को पता चल गया लोकेशन

Raja Raghuvanshi murder case: मेघालय पुलिस फोन रिकवरी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. जानकारी के अनुसार, इंदौर, गुवहाटी, यूपी के कई जिलो में सोनम के फोन को सर्च किया जा रहा है. 

सोनम की आखिरी भूल ! Whatsapp चेक किया और शिलांग पुलिस को पता चल गया लोकेशन

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुछताछ में पता चला है कि सोनम रघुवंशी 3 फोन यूज करती थी. अब यही तीनों फोन हत्याकांड का राज खोलेगा. यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी आकाश ने सोनम के फोन नष्ट किए हैं. हालांकि राजा की हत्या के बाद एक फोन इंदौर में एक्टिव हुआ है. 

3 फोन यूज करती थी सोनम रघुवंशी

अपने पति राजा की हत्या करने के बाद सोनम रघुवंशी ने आकाश को अपना फोन दिया था, जिसके बाद उसने सोनम के फोन को नष्ट कर  दिया. राजा की हत्या के बाद से सोनम के तीनों फोन गायब हैं. जानकारी के मुताबिक, सोनम ने मर्डर स्पॉट पर ही अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए थे. वहीं राजा का फोन सोनम ने खुद तोड़ा था और फिर विशाल ने इस फोन को खाई में फेंक दिया था. 

राजा की हत्या के बाद सोनम का 1 फोन इंदौर में हुआ था एक्टिव

हालांकि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम का 1 फोन इंदौर में एक्टिव हुआ था. दरअसल, Whatsapp चेक करने के लिए सोनम ने अपना सिम एक्टिव किया था और ये उसकी आखिरी भूल थी. इधर, मेघालय पुलिस फोन रिकवरी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. इंदौर, गुवहाटी, यूपी के कई जिलों में सर्च कर रही है. 

सोनम संजय वर्मा नाम के युवक से घंटों करती थी बात

बता दें कि राजा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. मुख्य आरोपी सोनम संदिग्ध युवक से घंटों बात करती थी. जिस व्यक्ति से सोनम घंटा बात करती थी उसका नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है. हालांकि संजय वर्मा का फोन नंबर स्विच ऑफ आ रहा है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम ने 119 बार संजय वर्मा को कॉल किया था. 

ये भी पढ़े: सोनम रघुवंशी का किसी तीसरे युवक से भी था संपर्क ? कौन है संजय वर्मा जिससे हर दिन वो 8 बार करती थी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com