विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 'मेरी बेटी बेकसूर, मेघालय पुलिस ने गढ़ी कहानी ...' सोनम के मां-पिता का बड़ा बयान

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी और उसकी हत्या का इल्जाम उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगा है. यह दावा मेघालय पुलिस कर रही है, लेकिन सोनम के घर वाले इससे इंकार कर रहे हैं.

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 'मेरी बेटी बेकसूर, मेघालय पुलिस ने गढ़ी कहानी ...' सोनम के मां-पिता का बड़ा बयान

Sonam Raghuvanshi Arrested: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) ने कराई थी. 17 दिनों से लापता सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे में मिली, उसने सरेंडर किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस बात का खुलासा मेघालय डीजीपी ने किया है. उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही हत्यारों को सुपारी देकर हत्या करवाई थी. वहीं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. हमलावर मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं. फिलहाल एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है.

इधर, सोनम रघुवंशी की मां और पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने अपने पति राजा की हत्या नहीं कराई है. उनका कहना है कि मेरी बेटी बेगुनाह है और उस पर उल्‍टे सीधे इल्‍जाम लगाए जा रहे हैं. मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी है. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उनकी बेटी को शिलॉन्ग पुलिस ने फंसाया है. इसकी जांच होनी चाहिए.

सोनम रघुवंशी की मां ने कहा- 'मेरी बेटी बेकसूर है, उसे फंसाया गया'

सोनम रघुवंशी की मां संगीता रघुवंशी ने कहा, 'जब तक जांच नहीं होगी तब तक मैं कुछ नहीं कह सकती हूं. सोनम के द्वारा सुपारी देकर हत्या कराने की बात गलत है. मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती. ये सब झूठ है. इसकी जांच कराई जाए. पुलिस मेरी बेटी पर झूठा इल्जाम लगा रही है. राजा रघुवंशी के कातिल का भी पता चलना चाहिए. मेरी बेटी पर उल्‍टे सीधे इल्‍जाम लगाए जा रहे हैं. मेरी बेटी मिल गई है, लेकिन मैं अभी तक दुखी हूं.' 

पुलिस अपनी विफलता छिपा रही- सोनम के पिता

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा, 'मेरी बेटी बेकसूर है. मेरी बेटी ढाबे पर पहुंची थी, वहां उसने एक शख्‍स से मोबाइल लिया और गोविंद को बताया. इसके बाद हमने पुलिस को सूचित किया. गलत आरोप लगा रहे हैं, मेघालय की पुलिस फंसा रही है. वो अपनी विफलता छिपा रही है. सीबीआई जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

सोनम के पिता ने यह भी कहा कि 3 लोग जो पकड़ाए है वो मध्य प्रदेश के नहीं हो सकते. वो लोकल ही है. सोनम के पिता ने आगे कहा कि पुलिस ने अब तक रिमांड क्यों नहीं ली. गृह मंत्री अमित शाह ने आज तक CBI जांच के ऑर्डर नहीं निकलवाए. पुलिस बार बार समय मांगती रही. यदि मेघालय पुलिस इतनी सक्रिय थी, तो सोनम बॉर्डर कैसे पार कर गई. यूपी कैसे पहुंच गई. 

DGP ने कहा- 'राजा की हत्या सुपारी किलर से करवाई गई'

मेघालय डीजीपी का कहना है कि सोनम ने अपने ही पति के मर्डर की सुपारी ली थी. सारी कहानी पर से अब पर्दा जल्द उठेगा. 

यूपी के ADG कानून व्‍यवस्‍था अमिताभ यश सोनम ने अपने घर से संपर्क किया. घरवालों ने इंदौर पुलिस को सूचित किया. इंदौर पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचित किया था. इसके बाद सोनम को हिरासत में लिया गया. सोनम से हमने कोई पूछताछ नहीं की है. शिलॉन्‍ग पुलिस आ रही है, उन्‍हें सोनम को हैंडओवर किया जाएगा. सोनम की शुरुआती मेडिकल जांच की गई है. उसे वन स्‍टॉप सेंटर में रखा गया है.

ये भी पढ़े: राजा रघुवंशी मर्डर केस: पत्‍नी सोनम रघुवंशी समेत 4 गिरफ्तार- मेघालय DGP

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com